जेलर 2: कैप लगाकर कहां छिपकर बैठे रजनीकांत? 40 साल में पहली बार किया ऐसा काम, दर्शक भी रह गए हैरान
- अभिनेता रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' सिनेमाघरों में लगी हुई है।
- यह फिल्म 15 अक्तूबर को रिलीज हुई थी और बंपर ओपनिंग ली।
- सुपरस्टार रजनीकांत भी अपनी इस फिल्म को देखने हाल ही में थिएटर पहुंच गए।
विस्तार
अभिनेता रजनीकांत हाल ही में फिल्म 'जेलर 2' देखने सिनेमाघर पहुंचे। वे अपने नाती लिंगा राजा के साथ यह फिल्म देखने पहुंचे। दिलचस्प बात यह है कि पिछले चार दशक में यह पहला मौका है, जब सुपरस्टार अपनी ही किसी फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। सिनेमाघर में फिल्म देखते हुए उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
आम दर्शकों के बीच जाकर बैठे सुपरस्टार
दिग्गज सुपरस्टार रजनीकांत ने चेन्नई के एक थिएटर में फैंस के साथ 'जेलर 2' देखी। करीब 40 वर्षों में पहली बार वे इस तरह अपनी कोई फिल्म देखने थिएटर पहुंचे। फैंस अपने बीच सुपरस्टार को देखकर हैरान रह गए। रजनीकांत ने शुक्रवार की रात यह फिल्म देखने मल्टीप्लेक्स गए।
- रजनीकांत यह फिल्म देखने अपने पोते लिंगा राजा और फिल्म के कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ गए।
- एक्टर चेन्नई के वेलाचेरी में फीनिक्स मार्केटसिटी के अंदर पीवीआर सिनेमा में चुपचाप पहुंचे। प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने एक वीडियो शेयर किया है।
- वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि ऑडिटोरियम में जाने से पहले एक छोटी टीम ने इस अनुभवी स्टार का स्वागत किया। रजनीकांत फिल्म देखने के लिए रेगुलर फिल्म देखने वालों के बीच बैठे।
For the first time in 40 years, Superstar Rajinikanth joins fans to witness #Jailer2 on the big screen!😎🔥 #Jailer2 Industry Mega Blockbuster #Jailer2 Rampage in theatres worldwide @rajinikanth @Nelsondilpkumar @anirudhofficial @vidya_balan @iam_SJSuryah #MithunChakraborty #SurajVenjaramoodu @meramyakrishnan @iYogiBabu @mirnaaofficial @vijaykartikdop @Nirmalcuts @ChethanDsouza @AlwaysJani @KiranDrk @sunilreddy22 #PallaviSingh @valentino_suren @Alagiakoothan #SantoshRaju @kabilanchelliah @kuchirayar73 @RIAZtheboss @IMAX
— Sun Pictures (@sunpictures) October 24, 2026
फिल्म 'जेलर' की सीक्वल है जेलर-2
फिल्म 'जेलर 2' रजनीकांत की ही साल 2023 में आई फिल्म का सीक्वल है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी 'जेलर 2' रजनीकांत के अलावा साउथ और बॉलीवुड के कई चर्चित सितारे नजर आए हैं। इसमें ऋतिक रोशन स्पेशल अपीयरेंस में हैं।