एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। दीपिका और रणवीर सिंह ने 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' और 'बाजीराव मस्तानी' फिल्म में साथ काम किया है। उनकी शादी के तीन साल हो गये हैं। साल 2018 में दीपिका और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंधे थे। कई बार यूजर्स दोनों को ट्रोल भी करते हैं। उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है, जिस पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Deepika Ranveer: जानिए क्यों यूजर्स ने कहा- असुरक्षित महसूस कर रहे हैं दीपिका-रणवीर? ऐसे किया ट्रोल
इस वीडियो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं। जहां रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए कार का दरवाजा खोलते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद दोनों हाथ पकड़कर साथ-साथ चलने लगते हैं। इस वीडियो में रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण के गाल पर किस करते हुए भी दिख रहे हैं।
वीडियो में रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण से कह रहे हैं कि वह उनकी फिल्म 83 फी प्रोड्यूसर हैं। यह कहते हुए रणवीर सिंह पैपराजी के सामने पत्नी के गाल चूम लेते हैं। इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
हालांकि, यूजर्स रणवीर सिंह का यों पत्नी दीपिका पादुकोण के सबसे सामने किस करने को नौटंकी बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दीपिका और रणवीर सिंह इस बात से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं कि सारी मीडिया अटेंशन कटरीना कैफ और विक्की कौशल को मिल रही है।
एक यूजर ने इस वीडियो के नीचे कमेंट करते हुए लिखा कि यह दोनों कार्टून हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह दोनों पहले भी ऐसे ही करते थे पर आज कुछ ज्यादा हो गया है। एक अन्य यूजर्स ने कहा, अरे यार एयरपोर्ट पर तो कम से कम एक्टिंग छोड़ दो। अपने एक हालिया इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने अपनी सफल शादी के पीछे के रहस्य का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि हमारे बीच कभी-कभी ऐसी लड़ाइयां होती हैं, जब रणवीर सिंह जीत जाते हैं और मुझे कहना पड़ता है 'ठीक है.. '। रणवीर सिंह के तेजतर्रार पक्ष के बारे में पूछे जाने पर दीपिका पादुकोण का कहना था कि वह हमेशा रणवीर सिंह पर एक पट्टा लगाने की कोशिश करती हैं। वह यह समझता है और मैं सिर पकड़ लेती हूं। इससे उसे बहुत खुशी मिलती है।