तेलुगू सिनेमा के दिग्गज निर्माता निर्देशक एस एस राजामौली की भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्म सीरीज ‘बाहुबली’ से पहले की कहानी यानी ‘बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग’ का किस्सा अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। पहले मृणाल ठाकुर और फिर वामिका गब्बी को शिवगामी के रोल में लेकर इस सीरीज के दो बार बनने और फिर दोनों बार प्रदर्शन के लायक ना पाए जाने की चर्चाओं के बीच पहली बार नेटफ्लिक्स ने इस मसले पर आधिकारिक रूप से अपनी जुबान खोली है। ‘अमर उजाला’ की तरफ से इस सीरीज को लेकर की जा रही तफ्तीश के क्रम में नेटफ्लिक्स ने माना है कि ‘बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग’ पर काम ठप नहीं हुआ और वह इस विशाल व भव्य कहानी का फिर से आकलन कर रहा है।
Baahubali Before the Beginning: जानिए कहां तक पहुंची शिवगामी की कहानी, नेटफ्लिक्स ने पहली बार बताई पूरी सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृणाल ठाकुर वाली सीरीज कैंसिल
बीते साल कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान नेटफ्लिक्स ने अपनी सबसे महत्वाकांक्षी भारतीय वेब सीरीज ‘बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग’ को पूरा का पूरा रद्द कर दिया था। सौ करोड़ रुपये खर्च करके शूट हुए इसके सारे एपीसोड ओटीटी कंपनी के प्रबंधन ने रद्दी की टोकरी में डाल दिए। इस फैसले को लेकर तब बहुत हल्ला भी मचा लेकिन बाद में ये साफ हुआ कि नेटफ्लिक्स के भारतीय कार्यालय की सफाई में इस सीरीज की भी सफाई हो गई। नेटफ्लिक्स ने इस सीरीज को नए सिरे से बनाने का भी तभी फैसला ले लिया था। रद्द की गई सीरीज में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने शिवगामी का रोल निभाया था।
तीन सीजन में बननी है कहानी
‘बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग’ इसके बाद बीते साल मॉनसून में फिर से बननी शुरू हुई तो इसमें शिवगामी का रोल निभाने के अभिनेत्री वामिका गब्बी का नाम फाइनल किया गया। नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग’ के कुल तीन सीजन बनने हैं। ये तीनों सीजन मशहूर लेखक आनंद नीलकंठन ने लिखे हैं। उनके उपन्यासों ‘द राइज ऑफ शिवगामी’ , ‘चतुरंगा’ और ‘क्वीन ऑफ महिष्मती’ पर आधारित इस सीरीज के निर्देशन को लेकर नेटफ्लिक्स और राजामौली की टीम के सम पर न आने से ही ये सीरीज अब तक रिलीज के लिए तैयार नहीं हो सकती है।
वामिका गब्बी की भी हुई एंट्री
‘बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग’ सीरीज दरअसल ‘बाहुबली’ सीरीज की फिल्मों में दिखीं शिवगामी के बचपन से लेकर माहिष्मती की रानी बनने तक की कथा है। वामिका गब्बी को शिवगामी के रोल के लिए साइन किए जाने के बाद इसकी शूटिंग फिर से शुरू होने की भी खबरें आईं। बताया गया कि नए सिरे से बन रही सीरीज में अतुल कुलकर्णी और राहुल बोस जैसे चेहरे बरकरार रखे गए। लेकिन, फिर इस सीरीज को लेकर आगे कोई खबर नहीं आई और सीरीज की शूटिंग दोबारा बंद होने से संदेश यही गया कि नेटफ्लिक्स को ‘बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग’ बनाने की दूसरी कोशिश भी पसंद नहीं आई।
पांच साल से बन रही सीरीज
नेटफ्लिक्स के इतिहास में वेब सीरीज ‘बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग’ सबसे लंबे समय से मेकिंग में रही सीरीज है। साल 2017 में बननी शुरू हुई इस सीरीज के निर्माता ‘बाहुबली’ सीरीज की फिल्मों के निर्देशक ही हैं। ये सीरीज फरवरी 2019 में ही पूरी शूट हो गई थी लेकिन इसका फाइनल कट देखने के बाद नेटफ्लिक्स प्रबंधन ने इस पर असंतोष जाहिर किया। सीरीज के लेखक आनंद नीलकंठन ने भी इसके भाषाई संस्करणों में लिखे गए संवादों पर आपत्ति जताई थी। अब तक दो बार शूट हो चुकी सीरीज ‘बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग’ की ताजा स्थिति क्या है, इसे लेकर नेटफ्लिक्स ने अब जाकर आधिकारिक बयान दिया है।