{"_id":"626fde7d995dcb68054ea9d7","slug":"alia-bhatt-shares-her-journey-from-january-to-april-in-selfie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: जनवरी से अप्रैल तक की सेल्फी में आलिया भट्ट के नए लुक्स, देखिए चार महीनों की जर्नी में आया कितना बदलाव ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia Bhatt: जनवरी से अप्रैल तक की सेल्फी में आलिया भट्ट के नए लुक्स, देखिए चार महीनों की जर्नी में आया कितना बदलाव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 02 May 2022 07:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर के साथ शादी करने के बाद आलिया भट्ट कपूर खानदान की बहू बन गई हैं। आलिया और रणबीर ने एक निजी समारोह में सात फेरे लिए थे। इस दौरान उनके परिवार के लोग और सिर्फ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। शादी में आलिया ने पारंपरिक लाल रंग का लहंगा न पहनकर ऑफ व्हाइट रंग की साड़ी पहनी थी। शादी के दिन आलिया बहुत खूबसूरत लग रही थीं। आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाते हैं।
2 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी चार तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- जनवरी से अप्रैल, सेल्फी लाइफ में। अपनी चार महीनों की जर्नी को आलिया ने तस्वीरों में उतारा है। पहली सेल्फी में वह सूरज की रोशनी में नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में आलिया एक खास लेटर लिए हुए हैं। दरअसल ये लेटर आलिया को अमिताभ बच्चन ने फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया था।
3 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : instagram
तीसरी तस्वीर में आलिया अजीब से एक्सप्रेशन दे रही हैं। उनके बालों में गेंदे के फूल की पंखुड़ियां नजर आ रही हैं। ये तस्वीर वाराणसी में फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान की लग रही हैं। वहीं चौथी तस्वीर में आलिया भट्ट पूल में एंजॉय कर रही हैं। इस तस्वीर में उनका आधा चेहरा ही दिख रहा है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा है- जनवरी से अप्रैल तक की सेल्फी लाइफ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : Instagram
आलिया भट्ट की इस तस्वीर को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। उनकी तस्वीरों पर लाइक्स और कमेंट्स की बारिश हो रही है। बहुत से फैंस आलिया को खूबसूरत और गॉर्जियस बता रहे हैं तो वहीं कई फैंस रणबीर कपूर को लेकर भी सवाल कर रहे हैं। बता दें कि आलिया भट्ट ने बीते 14 अप्रैल को 5 साल के रिलेशनशिप के बाद रणबीर कपूर से शादी कर ली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।