{"_id":"5bc97823bdec22699a738f70","slug":"netflix-has-been-out-varun-grover-from-sacred-games-season-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#MeToo अभियान से एक और पर गाज, नेटफ्लिक्स ने 'सेक्रेड गेम्स' के लेखक को सीरीज से हटाया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#MeToo अभियान से एक और पर गाज, नेटफ्लिक्स ने 'सेक्रेड गेम्स' के लेखक को सीरीज से हटाया
Sat, 20 Oct 2018 07:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 20 Oct 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
#MeToo अभियान ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है। इस अभियान का असर फिल्मों के काम और लोगों के करियर पर भी पड़ने लगा है। यही वजह है कि अमेरिकी मनोरंजन कंपनी नेटफ्लिक्स ने अपनी चर्चित हिंदी वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के दूसरे सीजन के लेखक वरुण ग्रोवर को हटा दिया है। बताया जा रहा है कि दूसरे सीजन की कुछ कड़ियों पर भले ही वरुण ने काम किया हो, लेकिन उन्होंने इस कहानी में को-राइटर का क्रेडिट नहीं मिलेगा।
2 of 5
नेटफ्लिक्स से जुड़े सूत्रों के अनुसार कंपनी की सख्त पॉलिसी है कि वह ऐसे लोगों के साथ काम नहीं करती जिन पर यौन उत्पीड़न के आरोप हैं। गौरतलब है कि वरुण पर #MeToo अभियान में जब आरोप लगे तभी तय हो गया था कि उनकी इस वेब सीरीज से विदाई हो जाएगी। हॉलीवुड में भी नेटफ्लिक्स ने केविन स्पाइसी जैसे बड़े स्टार को लेकर ऐसा ही सख्त कदम उठाया था।
3 of 5
सूत्रों के मुताबिक इस कैंपेन के विवाद में अनुराग कश्यप की खत्म कर दी गई कंपनी फैंटम के सदस्यों के साथ वरुण का नाम आने के बाद नेटफ्लिक्स ने गंभीरता से विचार किया कि क्या उसे 'सेक्रेड गेम्स' का दूसरा सीजन बनाना चाहिए। काफी बहस के बाद अंत में निर्णय हुआ कि एक लोकप्रिय सीरीज को बीच में नहीं छोड़ा जा सकता लेकिन उससे जुड़े दागी लोगों से दूरी बनाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आपको बता दें कि वरुण पर सोशल मीडिया में एक गुमनाम महिला ने वर्षों पहले यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। हालांकि वरुण ने विस्तार से जवाब देकर इसका खंडन किया है। अनुराग कश्यप ने भी कहा है कि वह वरुण पर लगे आरोपों को सच नहीं मान सकते। वहीं गौरतलब है कि बीते दिनों सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन का टीजर रिलीज हो चुका है। इसको दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है।
विज्ञापन
5 of 5
उल्लेखनीय है कि 'सेक्रेड गेम्स' भारत में बनी नेटफ्लिक्स की सबसे चर्चित सीरीज है। नवाजुद्दीन सिद्दिकी और सैफ अली खान इसमें मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। दूसरे सीजन की शूटिंग नवंबर से होनी थी परंतु #MeToo अभियान के बाद हुई हलचलों के कारण इसे दिसंबर से शूट किया जाएगा। मसान के निर्देशक नीरज घेवन और अनुराग कश्यप इसे डायरेक्ट करेंगे जबकि पूरा प्रोजेक्ट विक्रमादित्य मोटवानी की देखरेख में यह तैयार होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।