फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakesh Roshan: बतौर एक्टर आगाज, फिर निर्देशन में जमाए पैर, ऋतिक के पापा ने दर्शकों को दीं धमाकेदार फिल्में

Wed, 15 Jan 2025 08:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 15 Jan 2025 08:40 PM IST
सार

The Roshans: नेटिफ्लिक्स पर जल्द ही 'द रोशन्स' डॉक्यूमेंट्री रिलीज होने वाली है। इसमें दर्शकों को रोशन परिवार के सदस्यों के बारे में करीब से जानने को मिलेगा। इस परिवार के मुख्य आधार राकेश रोशन के बारे में आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Netflix Documentary The Roshans: Hrithik Roshan father Famous director Rakesh Roshan Profile and life story
राकेश रोशन - फोटो : अमर उजाला

सिनेमा की दुनिया में कई ऐसे परिवार हैं, जो पीढ़ियों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इनमें रोशन परिवार भी एक है। जल्द ही इस परिवार के सदस्यों पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'द रोशन्स' रिलीज हो रही है। इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसमें संगीतकार रोशन, उनके दोनों बेटों राकेश रोशन-राजेश रोशन और पोते ऋतिक रोशन सहित परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में कई दिलचस्प बातें दर्शकों को देखने को मिलेंगी। इससे डॉक्यू सीरीज की रिलीज से पहले चलिए जानते हैं राकेश रोशन के बारे में...

Netflix Documentary The Roshans: Hrithik Roshan father Famous director Rakesh Roshan Profile and life story
राकेश रोशन-ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

संगीतकार रोशन के घर हुआ जन्म, अभिनय की दुनिया में रखे कदम
राकेश रोशन ने बतौर अभिनेता और निर्माता-निर्देशक इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। उनका जन्म 6 सितंबर 1949 को रोशन लाल नागरथ के घर हुआ, जिन्हें संगीतकार रोशन के नाम से जाना जाता है। राकेश रोशन ने अभिनय की दुनिया में बतौर एक्टर कदम रखे। फिर उन्होंने निर्देशन की दुनिया का रुख किया और यहां वे छा गए। अभिनेता से निर्देशक बनने का राकेश रोशन का सफर काफी दिलचस्प रहा है। उन्होंने 1970 के दशक में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। राकेश रोशन घर घर की कहानी, पराया धन, आंख मिचोली, खूबसूरत, एक कुंवारी एक कुंवारा, मन मंदिर और खेल खेल में समेत कई फिल्मों में एक के बाद एक काम करते गए। 

Netflix Documentary The Roshans: Hrithik Roshan father Famous director Rakesh Roshan Profile and life story
फिल्म 'कहो ना प्यार है' का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशन की दुनिया का किया रुख और छा गए
फिर आया 80 का दशक और राकेश रोशन ने निर्देशन में किस्मत आजमाने की शुरुआत की। निर्देशक की कुर्सी पर बैठने के बाद उन्होंने जो कमाल दिखाया तो सिनेमा के दीवाने उनके कायल हो गए। राकेश रोशन ने साल 1987 में बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म 'खुदगर्ज' का निर्देशन किया था। इसके बाद उन्होंने 'किंग अंकल', करण अर्जुन और कोयला जैसी फिल्मों के जरिए बॉलीवुड को हिट फिल्में देना शुरू कर दिया। साल 2000 में उन्होंने 'कहो ना प्यार है' का निर्देशन किया और इसी फिल्म के जरिए अपने बेटे ऋतिक रोशन को इंडस्ट्री में लॉन्च किाय। 'कहो ना प्यार है' राकेश रोशन के करियर में मील का पत्थर साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Netflix Documentary The Roshans: Hrithik Roshan father Famous director Rakesh Roshan Profile and life story
राकेश रोशन-ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

साइंस फिक्शन शैली में भी आजमाया हाथ
राकेश रोशन की फिल्मों में प्यार, रोमांस, एक्शन और इमोशंस कूट-कूटकर भरे होते हैं और यही वजह है कि उनकी फिल्मों से दर्शक सीधे तौर पर जुड़े हैं। रोमांटिक, एक्शन फिल्मों के अलावा राकेश रोशन ने साइंस-फिक्शन शैली में भी हाथ आजमाया और निर्देशकों को ऐसी फिल्में बनाने के लिए प्रेरित भी किया। 2003 में रिलीज हुई 'कोई... मिल गया' ने दर्शकों को एक अलग किस्म के सिनेमा से रूबरू कराया, जिसमें इंसानी भावनाओं और विज्ञान की कल्पनाओं का अद्भुत मेल था। 2006 में राकेश ने एक बार फिर 'कृष' के जरिए भारतीय दर्शकों के सामने सुपरहीरो को पेश किया। 

विज्ञापन
Netflix Documentary The Roshans: Hrithik Roshan father Famous director Rakesh Roshan Profile and life story
राकेश रोशन का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

फैन की इस सलाह को आजमाया
उनकी फिल्मों में पारिवारिक संबंधों की मजबूत पकड़ देखने को मिलती है, जिससे दर्शक आसानी से जुड़ जाते हैं। इसके अलावा संगीत भी उनकी फिल्मों का एक खास पहलू होता है। राकेश रोशन को अपने काम के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (कोई मिल गया के लिए) भी मिल चुका है। राकेश रोशन से जुड़ी एक दिलचस्प बात ये है कि उनकी फिल्मों के नाम 'क' से शुरू होते हैं। जैसे- कहो ना प्यार है, कोई मिल गया, कोयला, कारोबार, खेल, किशन कन्हैया, कृष और कृष 3। रिपोर्ट्स के मुताबिक राकेश रोशन को इसकी सलाह उनके एक फैन ने दी थी, जिसे उन्होंने आजमाया। निजी जिंदगी की बात करें तो राकेश रोश की शादी 1970 में पिंकी रोशन से हुई। इनके बेटे ऋतिक रोशन को किसी परिचय की जरूरत नहीं। वहीं, बिटिया सुनैना रोशन पिता के प्रोडक्शन हाउस में काम करती हैं। इसके अलावा वे राइटर भी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed