ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के आने से मनोरंजन इंडस्ट्री को लेकर लोगों में एक अलग ही क्रेज देखने को मिला है। ओटीटी पर हर तरह के कंटेंट को दिखाने की आजादी है। मगर अब भारतीय सेंसर बोर्ड ने ओटीटी प्लटेफॉर्म्स के कंटेंट पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा फिल्मों के कथित तौर पर अन्यायपूर्ण सेंसरशिप को लेकर बहस तेज हो गई है। खबर आ रही है कि नेटफ्लिक्स को भी अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के दायरे में रहकर स्ट्रीम करना पड़ेगा।
2 of 5
netflix
- फोटो : Social Media
विश्व स्तर पर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने भारतीय फिल्मों के बिना सेंसर किए संस्करणों की स्ट्रीमिंग को पूरी तरह से रोक लगा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों की समीक्षा के बाद यह दावा किया गया है कि नेटफ्लिक्स अब उन ओटीटी प्लेटफार्मों की श्रेणी में शामिल हो चुका है, जिसने सीबीएफसी के अप्रूवल प्राप्त करने से पहले भारतीय फिल्मों के संस्करण दिखाना बंद कर दिया था।
तृप्ति-राशा की दिलकश अदाओं ने फैंस को बनाया दीवाना
3 of 5
Netflix
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के मुताबिक, अनुभव सिन्हा की भीड़, लोकेश कनगराज की लियो और अमित राय की ओएमजी 2 उन फिल्मों में से थीं, जिन्हें राजनीतिक, सांप्रदायिक या वयस्क सीन को दिखाने या संबोधित करने वाले मोड़ पर कटौती का सामना करना पड़ा, जबकि, कुछ समय से बाकि के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म इसका पालन कर रहे हैं। अब नेटफ्लिक्स को भी भारतीय कंटेंट को सेंसरशिप के हिसाब से ही स्ट्रीम करना होगा।
4 of 5
नेटफ्लिक्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
अब नेटफ्लिक्स पर दर्शक फिल्मों के हद से ज्यादा बोल्ड सीन्स को एक्सटेंडेड वर्जन में भी नहीं देख सकेंगे। इसके अलावा भारतीय कंटेंट में इस्तेमाल होने वाली अभ्रद भाषा का भी उपयोग अब शायद काफी कम हो जाएगा। हालांकि, ओटीट प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपनी स्ट्रीमिंग पॉलिसी में लाए इन बदलावों पर अब तक कुछ भी नहीं कहा है।
5 of 5
ओएमजी 2
- फोटो : सोशल मीडिया
एक बयान में नेटफ्लिक्स ने कहा, 'हमारे पास भारतीय मूल फिल्मों और टीवी शो का एक बड़ा कलेक्शन है, जो क्रिएटिव रहने की आजादी के लिए हमारे लंबे समय से चले आ रहे समर्थन को दर्शाता है।' बता दें कि इस साल की शुरुआत में मशहूर अभिनेता गोविंद नामदेव ने सीबीएफसी द्वारा ओएमजी 2 को दिए गए ए प्रमाणपत्र की निंदा की थी। उन्होंने कहा था, फिल्म को 24 कट्स से गुजरना पड़ा और आखिरी में इसे ए प्रमाणपत्र मिला। इस कारण यह किशोरों द्वारा नहीं देखी जा सकी, जिन्हें लेकर फिल्म बनाई गई थी।
Dunki Advance Booking: एडवांस बुकिंग में डंकी ने मचाया धमाल, रिलीज से पहले ही कमाए इतने करोड़