सेल्फी क्वीन के नाम से मशहूर नेहा कक्कड़ सिर्फ अपने गानों के लिए ही नहीं बल्कि अपनी क्यूटनेस को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर नेहा के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते है। ऐसे में नेहा का एक थ्रोबैक वीडियो अब फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नेहा के साथ डॉ मशहूर गुलाटी भी नजर आ रहे हैं।
VIDEO: डॉ. मशहूर गुलाटी के सामने नेहा कक्कड़ ने किया बड़ा खुलासा, सलमान भी रह गए हैरान
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थ्रोबैक वीडियो को नेहा डीप होलिक नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। वीडियो सलमान खान के शो दस का दम का एक क्लिप है। वीडियो में सलमान खान और नेहा कक्कड़ के साथ डॉ मशहूर गुलाटी के किरदार में सुनील ग्रोवर नजर आ रहे हैं। वीडियो में तीनों जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि डॉ मशहूर गुलाटी सलमान खान से कहते हैं कि आपने इनको (नेहा) बैठने की सीट दी, लेकिन मुझे नहीं दी। इस पर नेहा कक्कड़ हंसती हुईं कहती हैं कि मैं तो खड़ी हूं। वहीं इसके बाद सुनील ग्रोवर सलमान खान से कहते हैं कि नेहा कक्कड़ की चप्पल का साइज 2 नंबर है। लेकिन इस पर नेहा कक्कड़ कहती हैं कि यह 2 नंबर नहीं बल्कि 2.5 नंबर है।
A post shared by Deepanshu Narang (@neha_holic_deep) on
मशहूर गुलाटी का मजाक सुनकर नेहा खुद बताती हैं कि उनकी चप्पल का साइज 2.5 नंबर है। नेहा कक्कड़ की चप्पल का साइज सुनकर सलमान खान भी हैरान रह जाते हैं। वहीं सुनील ग्रोवर कुछ और जोक्स भी नेहा की हाइट पर कहते हैं। इस मस्ती मजाक को हर कोई एन्जॉय करता है जिसके बाद सलमान फिर शो को आगे बढ़ाते हैं।
बता दें कि नेहा कक्कड़ को हिट मशीन कहा जाने लगा है। एक के बाद एक नेहा कई हिट सॉन्ग्स दे चुकी हैं। वैसे उनके करियर की बात करें तो नेहा सबसे पहले 2006 में सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में नजर आईं थीं। इसके साथ ही अब वो इस शो को जज भी कर रही हैं। कई बार इमोशनल होने की वजह से नेहा ट्रोल भी हो जाती हैं।
पढ़ें: सलमान खान के बर्थडे के दिन अर्पिता देंगी दूसरे बच्चे को जन्म? जानें सच्चाई