बॉलीवुड में फिल्मी एक्टर हों या फिर सिंगर सभी का लाइफस्टाइल देखने लायक होता है। फैंस को भी इनकी लग्जरी लाइफ के बारे में जानने में हमेशा दिलचस्पी रहती है। वहीं इसकी झलकियां कभी-कभी फैंस को भी देखने को मिल जाती हैं, जब ये अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। इन्हीं में से एक मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ भी हैं।
शायद कभी खुद नेहा कक्कड़ ने भी इस बात को नहीं सोचा होगा कि वे इतनी बड़ी गायिका बन जाएंगी। एक वक्त था जब वे रात-रातभर जागकर माता रानी के जागरण में गाया करती थीं, और ये शायद माता रानी का ही आशीर्वाद है कि नेहा अब एक कामयाब सिंगर हैं। नेहा अपने पार्टी नंबर्स के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती हैं, और एक गाने के लिए काफी मोटी फीस भी चार्ज करती हैं। ऋषिकेश से निकली नेहा आज पूरे बॉलीवुड पर राज करती हैं, और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। लेकिन क्या आप नेहा कक्कड़ की लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं? यदि नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं।
2 of 8
नेहा कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
नेहा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वक्त के साथ साथ उनका रहन सहन, उनका लाइफस्टाइल भी बदल गया है। नेहा ने अक्टूबर 2020 में पंजाबी गायक रोहनप्रीत सिंह से शादी की थी। शादी के बाद नेहा पति के साथ नए घर में शिफ्ट हो गई थीं। नेहा अक्सर पति के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं जिनमें उनके घर की झलकियां देखने को मिल जाती हैं।
3 of 8
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह
- फोटो : Instagram
नेहा और रोहनप्रीत का घर अंदर से बेहद खूबसूरत है। लिविंग रूम की सजावट देखते ही बनती है। इंटीरियर डिजाइनिंग में रंगों का खास ख्याल रखा गया है। सबकुछ बिल्कुल सोच समझकर परफेक्ट तरीके से सजाया गया है। घर की दीवारें और सोफे के रंग का मैच भी बेहतरीन तरीके से डिजाइन किया गया है।
4 of 8
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह
- फोटो : Instagram
इस लिविंग रूम में एक तरफ ग्लास वॉल है, जहां कुछ गमले लगे हैं और वहां से मुंबई की ऊंची-ऊंची बिल्डिंगों और नीले आसमान का खूबसूरत नजारा दिख रहा है। नेहा और रोहनप्रीत ने अपने इस घर को बड़े ही नाजों से सजाया है। रंगों से लेकर डेकोरेशन और फर्नीचर तक बहुत ही खूबसूरत है।
5 of 8
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह
- फोटो : Instagram
नेहा ने रोहनप्रीत सिंह से अक्टूबर 2020 में शादी की थी और शादी के बाद वह इस नए घर में रह रही हैं। यूं तो आज नेहा कक्कड़ बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में शुमार हैं लेकिन उन्हें यह कामयाबी आसानी से नहीं मिली। इस सबके लिए उन्होंने काफी पापड़ बेले हैं।