बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) किसी पहचान की मुहताज नहीं हैं। उनकी आवाज ने उन्हें आज शोहरत की ऐसी बुलंदियों तक पहुंचा दिया है जिसका सपना हर कोई देखता है। नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जो चर्चा में है। इसकी वजह नेहा के पुराने और नए घर की दो तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए नेहा ने अपने 12 साल के संघर्ष की कहानी साझा की।
12 साल पहले एक कमरे के मकान में रहा करती थीं नेहा कक्कड़, तस्वीर शेयर कर हुईं भावुक
नेहा कक्कड़ सिनेमाजगत में आने से पहले एक कमरे के मकान में किराए पर ऋषिकेश में रहा करती थीं। हालांकि अब उनके पास एक आलीशान बंगला है। अपने उन्हीं पुराने दिनों को याद करते हुए नेहा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की। एक तस्वीर नेहा के पुराने घर की जहां पर उन्होंने जन्म लिया था तो दूसरी उनके बंगले की है। इन तस्वीरों के साथ नेहा ने भावुक पोस्ट भी लिखा।
नेहा कक्कड़ ने लिखा- 'ये वो बंगला है जो अभी हमारा है और दूसरा घर ऋषिकेश जहां मैं पैदा हुई थी। उस घर में हम कक्कड़ फैमिली एक ही कमरे में रहा करते थे। वहां मेरी मां ने एक टेबल रखा था जो कि हमारा किचन था। वो घर भी हमारा अपना नहीं था। उसके लिए हम किराया दिया करते थे। आज जब भी मैं इसी शहर में अपने बंगले को देखती हूं तो हमेशा भावुक हो जाती हूं।'
A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on
नेहा ने आगे लिखा- 'मेरे परिवार को शुक्रिया। मां-पापा और माता रानी और मेरे शुभचिंतकों को भी।' नेहा के इस पोस्ट पर कई सितारे भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनके संघर्ष भरे दिनों से शोहरत हासिल करने की तारीफ कर रहे हैं। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि सिनेमाजगत में आने से पहले नेहा बहन और भाई के साथ जगराते में गाया करती थीं।
'इंडियन आइडल' में बतौर कंटेस्टेंट आने के बाद नेहा को कामयाबी मिली और इसके बाद वह एक-एक कर कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती गईं। नेहा ने 'इंडियन आइडल' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने के बाद एक म्यूजिक एलबम निकाली जिसका नाम 'नेहा द रॉक स्टार' था। यह साल 2008 में आई थी। इसके बाद नेहा को सिनेमाजगत में काम मिलने लगा।
टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3' ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार एंट्री, जानें कलेक्शन