नेहा कक्कड़ इन दिनों टीवी रियलिटी शो बिग बॉस को जज कर रही हैं । नेहा को शो में कई बार इमोशनल होते देखा गया है । नेहा शो में आए कंटेस्टेंट का गाना सुनकर भी रोने लगती हैं । हाल ही में नेहा अपने ब्रेकअप को याद कर आंसू नहीं रोक पाईं। नेहा ने बताया कि कैसे वो ब्रेकअप के बाद बिल्कुल टूट गई थीं।
2 of 5
Himansh Kohli and Neha Kakkar
- फोटो : file photo
नेहा कक्कड़ ने करीब दो साल तक एक्टर हिमांश कोहली को डेट किया । इसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया था । नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर कई सारे पोस्ट कर अपना दर्द बयां किया था। नेहा ने यह भी कहा था कि वो डिप्रेशन में हैं। नेहा ने शनिवार को टेलिकास्ट हुए शो में कंटेस्टेंट अस्मत से बात की ।
3 of 5
Neha kakkar
- फोटो : social media
उन्होंने अस्मत से कहा, 'अभी वो अच्छा वक्त बिता रही हैं लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसा समय भी आया था जब वो बुरी तरह से टूटी हुई थीं। वो उस समय पर जीना भी नहीं चाहती थीं क्योंकि वो महसूस करने लगी थीं कि जिंदगी उनके साथ सही नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि वो मर जाना चाहती थीं।'
बता दें कि नेहा ने हाल ही में अपने संघर्ष की कहानी सोशल मीडिया के जरिए बयां की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वह चार साल की उम्र से गाना गाकर पैसे कमा रही हैं। वह इंडियन आइडल का हिस्सा बनी थीं । बतौर कंटेस्टेंट वो शो से जल्दी निकल गई थीं ।
अब नेहा इसी शो की जज बन कर काफी गौरव महसूस करती हैं। इसके साथ ही वीडियो में नेहा कक्कड़ ने नफरत और ट्रोल करने वालों को भी कड़ा जवाब दिया है। नेहा कक्कड़ के वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।
Wedding Photos: एक साल पहले ही दुल्हन बनीं थीं श्वेता बसु, ऐसा क्या हुआ जो लेने जा रहीं तलाक