हाल ही में ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं बॉलीवुड की 'जूली' नेहा धूपिया इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि उनकी जिंदगी में एक शख्स की एंट्री हो गई है। ये शख्स कोई और नहीं महान लेग स्पिनर बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर प्यारी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।
बॉलीवुड में अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाने वाली नेहा धूपिया एक्टर अंगद बेदी के साथ देखी जा रही हैं। दोनों साथ में डिनर करते देखे गए। अंगद बेदी इससे पहले बेदी नोरा फतेही के साथ रिलेशन में थे। नोरा फतेही डांसर और मॉडल हैं। वे कई आइटम नंबर्स में नजर आ चुकी हैं।
अंगद बेदी का कुछ दिन पहले मॉडल बिग बॉस 9 फेम नोरा फतेही के साथ ब्रेकअप हुआ था। उसके बाद बेदी नेहा धूपिया के करीब आये। दोनों काफी साल से अच्छे दोस्त हैं। पिछले कुछ समय से दोनों सिंगल भी हैं, इसलिए इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा। हालांकि दोनों में से किसी ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
अंगद बेदी महान लेग स्पिनर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। वह पिछले कुछ साल से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। बेदी सलमान खान के साथ टाइगर ज़िंदा है जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं। उन्हे पिंक में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला। आपको बता दें कि बेदी और नेहा धूपिया दोनों पंजाबी हैं।
नेहा धूपिया 2002 में मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं, पिछली बार उन्हें विद्या बालन के साथ 'तुम्हारी सुलु' में देखा गया था। आजकल वे रोडीज की शूटिंग कर रही हैं। गौर हो कि हाल ही में लुधियाना में हुए ब्लेंडर्स प्राइड फैशन शो में ड्रेस को लेकर नेहा धूपिया ट्रोल हो गईं थीं। इस पर नेहा ने यूजर्स को करारा जवाब भी दिया था।