नीना गुप्ता बॉलीवुड की प्रतिभावान अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने वर्सटाइल अभिनय से दर्शको का दिल जीता है। नीना जितनी बेहतरीन अदाकारा हैं उतनी ही अच्छी मां भी हैं। कई मौकों पर नीना को अपनी बेटी मसाबा के लिए प्यार-दुलार जताते भी देखा गया है। हाल ही में मसाबा को लेकर नीना ने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है।
2 of 5
नीना गुप्ता, मसाबा गुप्ता
- फोटो : instagram/masabagupta
नीना गुप्ता ने बताया कि, 'जब मसाबा पहली बार गोवा जाना चाहती थी तो मैं इस बात के लिए तैयार नहीं हुई। मेरे पति ने मुझे समझाया और कहा कि मुझे नीना को उसके दोस्तों के साथ गोवा भेज देना चाहिए। हालांकि मेरी ये भी शर्त थी कि मैं और मेरे पति भी उसी वक्त गोवा जाएंगे।
3 of 5
मसाबा गुप्ता, नीना गुप्ता
- फोटो : Instagram
नीना ने कहा कि, 'मसाबा उत्तरी गोवा में थी जबकि मैं अपने पति के साथ दक्षिण गोवा में ठहरी हुई थी। हमारे ट्रिप को दो दिन ही हुए थे कि मुझे मसाबा की कॉल आ गई थी। उसने बताया था कि वो बीमार पड़ गई है और घर आना चाहती है'। ये बात याद करके नीना गुप्ता के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है कि वो अपनी बेटी के लिए कितना ज्यादा प्रोटेक्टिव महसूस करती हैं।
4 of 5
मसाबा गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि नीना ने 54 साल की उम्र में साल 2008 में विवेक मेहरा से शादी की थी। हालांकि नीना ने लंबे समय तक वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड को डेट किया था। मसाबा नीना और विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं। मसाबा एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं। उन्हें मशहूर फैशन हाउस ऑफ मसाबा के मालिक के रूप में जाना जाता है।
5 of 5
नीना गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मसाबा ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। मसाबा मसाबा नाम की इस सीरीज में उनकी मां नीना गुप्ता भी नजर आईं थीं। बात करें नीना गुप्ता की तो वो बहुत जल्द फिल्म सरदार का ग्रैंडसन में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।