{"_id":"591e6ebd4f1c1b8351f2536b","slug":"nawazuddin-siddiqui-birthday-special-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day Spcl: वॉचमैन की नौकरी कर चुके नवाजुद्दीन कभी दिखते थे ऐसे, आज है मुंबई में आलीशान बंगला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'Day Spcl: वॉचमैन की नौकरी कर चुके नवाजुद्दीन कभी दिखते थे ऐसे, आज है मुंबई में आलीशान बंगला
Fri, 19 May 2017 10:38 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
Updated Fri, 19 May 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
नवाजुद्दीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसी ने नहीं सोचा था कि फिल्मों में वेटर का रोल करने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल करेंगे। अपने जीवन में कड़ा संघर्ष करने के बाद नवाजुद्दीन ने ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है जहां उनकी गिनती बेहतरीन एक्टर के रूप में होती है। आज नवाजुद्दीन अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुजफ्फरनगर के छोटे से गांव में जन्मे नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्मी दुनिया में अपना मुकाम खुद बनाया। तीनों खानों के साथ काम कर चुके नवाजुद्दीन के बारे में जानें कुछ अनकही बातें...
B'Day Spcl: सुपरस्टार होने के बावजूद नवाज के पास नहीं है कोई मैनेजर, खुद ही फिक्स करते अपने इंटरव्यू
2 of 8
नवाजुद्दीन
नवाज के परिवार में आठ भाई-बहन थे। पिता किसानी करते थे इसमें घर का खर्च पूरा नहीं पड़ पाता था। इसलिए नवाज ने छोटी उम्र में ही नौकरी करनी शुरू कर दी थी। नवाज ने गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएशन किया। लेकिन छोटे से कस्बे में कुछ बड़ा करने के बारे में सोच भी नहीं सकते थे इसलिए वो दिल्ली आ गए। खर्चा-पानी चलाने के लिए चौकीदारी की नौकरी कर ली। सांवला होने की वजह से लोग उन्हें काला-कलूटा भी बुलाते थे।
B'Day Spcl: सुपरस्टार होने के बावजूद नवाज के पास नहीं है कोई मैनेजर, खुद ही फिक्स करते अपने इंटरव्यू
3 of 8
नवाजुद्दीन
नवाज कुछ बड़ा करना चाहते थे, कुछ कर दिखाने का जज्बा उनमें उबाल मार रहा था। इसलिए उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया। लेकिन नवाज के पास रहने को घर नहीं था। इसलिए उन्होंने अपने सीनियर से कहा कि वो उन्हें अपने साथ रख लें। तो नवाज के कुछ सीनियर ने उन्हें इस शर्त पर अपने अपार्टमेंट में रहने की इजाजत दी कि वो उन्हें खाना बनाकर खिलाएंगे। नवाज तैयार हो गए और अपने सीनियर के साथ रहने लगे। 1996 में वहां से ग्रेजुएट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
B'Day Spcl: सुपरस्टार होने के बावजूद नवाज के पास नहीं है कोई मैनेजर, खुद ही फिक्स करते अपने इंटरव्यू
4 of 8
नवाजुद्दीन
इसके बाद नवाज ने साक्षी थिएटर ज्वॉयन कर लिया। यहां उन्होंने मनोज बाजपेयी ओर सौरभ शुक्ला जैसे कलाकारों के साथ काम किया। ये उनकी सफलता की नहीं बल्कि संघर्ष की शुरुआत थी। हीरो बनने की चाह में नवाज मुंबई चले आए। यहां हर ऑडिशन में रिजेक्ट कर दिए जाते थे। नवाज के जो दोस्त उनके साथ मुंबई गए थे वो थक-हार कर घर लौट गए। लेकिन नवाज डटे रहे। नवाज की पहली पहली सरफरोश थी। इस फिल्म में नवाज ने मुखबिर का रोल निभाया था। फिल्म 'शूल' में नवाज को एक वेटर का रोल दिया गया।
विज्ञापन
B'Day Spcl: सुपरस्टार होने के बावजूद नवाज के पास नहीं है कोई मैनेजर, खुद ही फिक्स करते अपने इंटरव्यू
5 of 8
नवाजुद्दीन
नवाज ने कभी ये नहीं देखा कि रोल छोटा है या बड़ा। बस वो पूरी लगन से काम करते रहे। इस बीच उन्होंने जंगल, मुन्नाभाई एबीबीएस और कुछ शॉर्ट फिल्म में छोटे-मोटे रोल किए। उनकी किस्मत का सितारा तब चमका जब साल 2010 में 'पीपली लाइव' रिलीज हुई। इस फिल्म से नवाज फिल्ममेकर्स की नजरों में आ गए। इसके बाद तो नवाज के पास फिल्मों की झड़ी लग गई। लेकिन 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' ने नवाज की जिंदगी बदल दी। फिल्म में अपनी अदाकारी से उन्होंने सबका दिल जीता। आज नवाज जाना-माना नाम बन गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।