संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन में बनी फिल्म मलाल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म से दो सितारों का डेब्यू हुआ- मीजान जाफरी और शर्मिन सहगल। मीजान एक्टर जावेद जाफरी के बेटे हैं और शर्मिन संजय लीला भंसाली की भांजी हैं।
2 of 5
malaal screening
- फोटो : social media
फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। जिसमें कई बड़े सेलिब्रिटीज पहुंचे। मलाल के को-प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली अपनी मां लीला के साथ थे। वहीं आशा पारेख, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, भूमि पेडनेकर, संजय मिश्रा, ईशान खट्टर और पूनम ढिल्लन स्क्रीनिंग के दौरान देखे गए।
3 of 5
navya naveli
- फोटो : social media
इन सबके बीच ध्यान खींचा अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने। नव्या के साथ उनकी मां श्वेता नंदा भी साथ में थीं। मां-बेटी की जोड़ी ने साथ में फिल्म देखी। सबकी नजरें नव्या पर इसलिए टिकी रहीं क्योंकि पिछले कुछ समय से मीजान और नव्या नवेली का नाम साथ में जोड़ा जा रहा है।
4 of 5
meezaan, navya
- फोटो : social media
हाल ही में मीजान से जब एक चैट शो में मीजान को 'किल, मैरी और हुकअप' के तीन विकल्प दिए गए। इन विकल्प में नव्या नवेली नंदा, सारा अली खान और अनन्या पांडे का नाम था। इस पर मीजान ने नव्या नवेली को शादी के लिए चुना जबकि सारा अली खान को हुकअप और अनन्या पांडे को किल के लिए चुना।
5 of 5
Meezaan Jaffrey
- फोटो : instagram
इसके बाद जब उनसे ये सवाल किया गया कि वह कब इस रिलेशनशिप को स्वीकार करेंगे तो वह मुकर गए। मीजान ने कहा, 'मैं क्यों स्वीकार करूं जब कोई रिलेशनशिप में हूं ही नहीं। हम दोस्त हैं, दोस्ती का भी एक रिश्ता होता है। यह ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड टाइप का डेटिंग रिलेशनशिप नहीं है।'