अपने दम पर बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाले
अक्षय कुमार आज अपना 50वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। वो अपना जन्मदिन स्विट्जरलैंड में मना रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें, राजीव भाटिया के खिलाड़ी कुमार बनने के सफर के बारे में...
अक्षय कुमार को पसंद आई 'पोस्टर ब्वॉयज', बॉबी देओल ने कहा, ‘थैंक यू भइया'
साल 1991में अक्षय ने फ़िल्म 'सौगंध' से अपना फ़िल्मी करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने 'खिलाड़ी', 'वक़्त हमारा है', 'मोहरा', 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' और 'अफ़लातून' जैसी फ़िल्मों से अपनी हीरो वाली इमेज बनाई।
'संघर्ष' के बाद अक्षय फिर अपने हीरो वाली इमेज से लोगों को इम्प्रेस करते रहे। इसके बाद अक्षय ने फ़िल्म 'हेरा फेरी' के ज़रिये लोगों को यह बताया कि वो कॉमेडी में भी मास्टर हैं। सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ अक्षय की यह फ़िल्म सिचुएशनल कॉमेडी-थ्रिलर थी। इस फ़िल्म के बाद अक्षय की कॉमेडी टाइमिंग्स के सभी कायल हो गए।
4 of 6
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
अक्षय कुमार ने खिलाड़ी सीरीज़ से ही सुपरहिट शुरूआत कर दी थी और खिलाड़ी टाइटल अपने नाम कर लिया। उन्होंने 8 फिल्में की हैं, इस सीरीज़ की।
अक्षय कुमार का नाम कई हिरोइनों के साथ भी जुड़ा। रवीना टंडन और शिल्पा शेट्ठी के साथ रिश्तों को लेकर कई खबरें उस दौर के अखबारों और फिल्मी पत्रिकाओं की सुर्खियां बनीं। 2001 में अक्षय ने अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली।