अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ गैर राजनीतिक साक्षात्कार किया है। इस इंटरव्यू में प्रधानमंत्री ने अपने जीवन से जुड़ी कई बातें बताईं। साथ ही चुटकले भी सुनाए। इस इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने पीएम मोदी से कई सवाल किए जिसके प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ी ही तत्परता से जवाब दिया। आइए आपको इस इंटरव्यू की कुछ खास बातें बताते हैं।
2 of 5
akshay kumar, pm modi
- फोटो : social media
अक्षय कुमार ने जब प्रधानमंत्री मोदी से फिल्म देखने के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा- मैं बचपन में अपने दोस्त दशरथ के साथ थियेटर में फिल्में देखता था। उसके पिता थियेटर के बाहर चना बेचते थे और जब सीट खाली होती थी तो थियेटर मालिक से कहकर हमें अंदर भेज देते थे। अक्षय ने जब पूछा कि हाल ही में आपने कौन सी फिल्में देखी तो इस पर पीएम मोदी ने हैरान करने वाला जवाब दिया।
3 of 5
PM Narendra Modi with Akshay Kumar
- फोटो : twitter@bjp4india
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- मैंने बतौर प्रधानमंत्री एक भी फिल्म नहीं देखी। मेरे पास समय की कमी है। हालांकि मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए मैंने अमिताभ बच्चन की गुजारिश पर उनकी फिल्म 'पा' देखी थी। इसके बाद अनुपम खेर की आतंकवाद पर आधारित फिल्म 'अ वेडनेसडे' देखी थी।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी से अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा को लेकर बात की। इस पर पीएम मोदी ने कहा- मैंने बेशक ये फिल्म न देखी हो लेकिन लोगों को इसे देखने के लिए बहुत प्रेरित किया। गाने सुनने के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा- मैं आज कल के गाने नहीं सुनता हूं।
5 of 5
अक्षय कुमार प्रधानमंत्री मोदी के साथ
बता दें इससे पहले इस इंटरव्यू का टीजर रिलीज किया गया था। इंटरव्यू देखने के लिए लोगों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही थी। उधर, अक्षय कुमार की तारीफ की जा रही है। लोग प्रधानमंत्री मोदी की वाहवाही करते नजर आ रहे हैं।