नाना पाटेकर जिस भी किरदार को निभाते हैं, उसमें पूरी तरह से ढल जाते हैं। फिल्म ‘वनवास’ में भी उन्होंने ऐसा ही अभिनय किया है। दर्शकों को इमोशनल करने में नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा कामयाब रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का मुंबई में प्रीमियर भी हुआ, जिसमें मनोरंजन जगत से जुड़े कई लोग पहुंचे। सभी का निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा ने स्वागत किया।
Vanvaas Premiere: फिल्म ‘वनवास’ का मुंबई में प्रीमियर, नाना पाटेकर-उत्कर्ष समेत मनोरंजन जगत की हस्तियां पहुंची
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:10 PM IST
सार
नाना पाटेकर की फिल्म ‘वनवास’ रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में उनके साथ निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा भी अहम भूमिका में हैं। मुंबई में इस फिल्म के प्रीमियर पर नाना पाटेकर, अनिल शर्मा, उत्कर्ष शर्मा समेत कई मनोरंजन जगत के सितारे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन