{"_id":"6ac21e1fd8ac3c3411088371","slug":"bollywood-actresses-accidents-before-nushrat-anu-agarwal-aishwarya-malaika-hema-malini-mahima-chaudhry-fell-vi-2026-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भीषण हादसे: नुसरत से पहले इन अभिनेत्रियों ने झेला दर्द, कोई 29 दिन कोमा में रहा तो किसी के चेहरे में घुसा कांच","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
भीषण हादसे: नुसरत से पहले इन अभिनेत्रियों ने झेला दर्द, कोई 29 दिन कोमा में रहा तो किसी के चेहरे में घुसा कांच
Mon, 05 Oct 2026 08:30 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Mon, 05 Oct 2026 08:30 AM IST
सार
Bollywood Actresses Injuries: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा के साथ बाली में हादसा हुआ, जहां उनकी रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई। जल्द ही उनकी सर्जरी होगी। इस बीच आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जो पहले कभी हादसे का शिकार हो चुकी हैं।
विज्ञापन
हादसे की शिकार हुईं ये हसीनाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अभिनेत्री नुसरत भरूचा इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस छुट्टियां मनाने और काम के सिलसिले से बाली गई थीं, जहां वह हादसे का शिकार हो गईं। इस हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ। कुछ समय बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से मुंबई लाया गया और अब जल्द ही उनकी सर्जरी होगी।
बता दें कि बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्हें शूटिंग के दौरान या सड़क हादसों में गंभीर चोटों का सामना करना पड़ा। किसी के चेहरे पर कांच के टुकड़े धंस गए, कोई लंबे समय तक कोमा में रही, किसी को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा तो किसी हादसे का डर लंबे समय तक उनके साथ रहा। आइए जानते हैं उनके बारे में।

महिमा चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
महिमा चौधरी
बॉलीवुड की सबसे दर्दनाक दुर्घटनाओं में महिमा चौधरी का नाम सबसे पहले लिया जा सकता है। साल 1999 में फिल्म 'दिल क्या करे' की शूटिंग के दौरान बेंगलुरु में महिमा की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का शीशा टूटकर उनके चेहरे में जा धंसा। महिमा ने बाद में बताया था कि उन्हें लगा था कि वह मर रही हैं। उन्हें अस्पताल पहुंचाने में भी समय लगा। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने उनके चेहरे से 67 कांच के टुकड़े निकाले थे।

अनु अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
अनु अग्रवाल
फिल्म 'आशिकी' की सफलता के बाद रातों रात स्टार बनीं अनु अग्रवाल की कहानी और भी असाधारण है। 1999 में वह एक बेहद गंभीर कार दुर्घटना का शिकार हुईं। हादसे के बाद वह 29 दिनों तक कोमा में रहीं।
अनु ने बाद में इंटरव्यू में बताया था कि हादसे के बाद उनकी याददाश्त तक पर असर पड़ा था। उनके शरीर में कई फ्रैक्चर हुए, चेहरा बुरी तरह प्रभावित हुआ और उनका शरीर कुछ समय के लिए लगभग काम करना बंद कर चुका था।

ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : x
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय बच्चन भी फिल्म के सेट पर जानलेवा हादसे का सामना कर चुकी हैं। साल 2003 में 'खाकी' की शूटिंग के दौरान नासिक के पास एक एक्शन सीन फिल्माया जा रहा था। ऐश्वर्या और तुषार कपूर एक सीन की तैयारी कर रहे थे, तभी एक जीप नियंत्रण से बाहर हो गई। जीप ने ऐश्वर्या को टक्कर मारी और वह सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरीं। उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ और शरीर पर कई चोटें आईं।

शबाना आजमी
- फोटो : एक्स
शबाना आजमी
जनवरी 2020 में दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी की कार मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्हें पहले पनवेल के अस्पताल ले जाया गया और उसके बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में शिफ्ट किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक शबाना के सिर के बाईं तरफ सबड्यूरल हेमेटोमा, दाईं आंख के नीचे फ्रैक्चर और सर्वाइकल स्पाइन में चोट थी।

हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी
जुलाई 2015 में हेमा मालिनी की कार राजस्थान के दौसा के पास एक दूसरी कार से टकरा गई थी। हादसे में हेमा घायल हुईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उनके चेहरे की हड्डियों और नाक के आसपास चोटें आई थीं और उनकी सर्जरी हुई। इस दुर्घटना का सबसे दुखद पहलू यह था कि दूसरी कार में सवार चार साल की बच्ची की मौत हो गई थी। हादसे में कई अन्य लोग भी घायल हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने हेमा मालिनी की कार के ड्राइवर को गिरफ्तार किया और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में कार्रवाई की थी।

मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम @malaikaaroraofficial
मलाइका अरोड़ा
अप्रैल 2022 में मलाइका अरोड़ा मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में घायल हुई थीं। हादसे के बाद एक्ट्रेस को अस्पताल ले जाया गया और कुछ दिनों के आराम की सलाह दीगई। मलाइका ने बाद में बताया था कि हादसे का असर सिर्फ शारीरिक नहीं था। बल्कि हादसे के बाद उन्हें बार-बार घटना की तस्वीरें दिमाग में आ जाती थीं। सिर्फ इतना ही नहीं, फिल्मों में दुर्घटना या खून-खराबे के सीन देखने पर भी उन्हें उस रात की याद आ जाती थी।
कुछ महीनों बाद जब उन्होंने दोबारा ड्राइविंग सीट पर बैठने की कोशिश की तो वह डर गईं। उन्होंने बताया कि उनके हाथ ठंडे पड़ गए और वह ब्रेक और क्लच तक ठीक से पहचान नहीं पा रही थीं। उनके मुताबिक हादसे के समय उन्हें लगा था कि शायद वह बच नहीं पाएंगी। मलाइका ने बाद में योग के जरिए मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को संभाला था।

कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत
कंगना रनौत का हादसा सड़क पर नहीं, बल्कि फिल्म के सेट पर हुआ था। 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की शूटिंग के दौरान तलवारबाजी के एक सीन में को-स्टार निहार पांड्या की तलवार उनके माथे पर लग गई। कंगना को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उनके माथे पर 15 टांके लगाए गए। रिपोर्टों के मुताबिक, चोट इतनी गहरी थी कि हड्डी तक दिखाई दे रही थी।

तब्बू
- फोटो : सोशल मीडिया
तब्बू
तब्बू भी एक्शन शूट के दौरान दुर्घटना का सामना कर चुकी हैं। 2022 में 'भोला' की शूटिंग के दौरान एक सीन फिल्माया जा रहा था, जिसमें ट्रक और बाइक की टक्कर दिखाई जानी थी। टक्कर के दौरान कांच का एक टुकड़ा तब्बू की आंख के ऊपर जा लगा। सेट पर मौजूद मेडिकल टीम ने उनकी चोट की जांच की और बताया कि घाव गहरा नहीं था। इसके बाद अजय देवगन ने उन्हें आराम करने की सलाह दी।