फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Box Office Report Drishyam 3 Vs Prem Keetanu Vvan Digger Hanuman Ansh and Mirzapur The Movie Sunday Collection

बॉक्स ऑफिस: वीकएंड पर 'दृश्यम 3' ने लगाई ऊंची छलांग; मजबूती से टिकी है 'हनुमान अंश', बाकी फिल्मों का कैसा हाल?

Mon, 05 Oct 2026 08:57 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 05 Oct 2026 08:57 AM IST
सार

Box Office Collection: सिनेमाघरों में अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' शानदार प्रदर्शन कर रही है। कल रविवार की छुट्टी में किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया? जानिए

विज्ञापन
Box Office Report Drishyam 3 Vs Prem Keetanu Vvan Digger Hanuman Ansh and Mirzapur The Movie Sunday Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजय देवगन की लोकप्रिय फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त 'दृश्यम 3' 02 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दर्शकों ने खुली बाहों से फिल्म का स्वागत किया। वीकएंड पर इसने शानदार अंदाज में कमाई की है। नई फिल्मों के बीच 'हनुमान अंश' मजबूती से बॉक्स ऑफिस पर टिकी है। इसके अलावा थिएटर्स में 'प्रेम कीटाणु', 'वन', 'डिगर' और 'मिर्जापुर' भी सजी हुई हैं। जानिए इनका कलेक्शन...

विज्ञापन

Box Office Report Drishyam 3 Vs Prem Keetanu Vvan Digger Hanuman Ansh and Mirzapur The Movie Sunday Collection
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया

दृश्यम 3 ने वीकएंड पर कितने कमाए?
अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत की फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज के दूसरे ही दिन 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई। तीसरे दिन इसकी कमाई 150 करोड़ रुपये पार हो चुकी है। कल रविवार की छुट्टी का भरपूर फायदा लेते हुए इसने 61 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

  • ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 62 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • दूसरे दिन शनिवार को कलेक्शन 53.50 करोड़ रुपये रहा।
  • फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 176.55 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Box Office Report Drishyam 3 Vs Prem Keetanu Vvan Digger Hanuman Ansh and Mirzapur The Movie Sunday Collection
फिल्म 'प्रेम कीटाणु' - फोटो : सोशल मीडिया

'प्रेम कीटाणु' का कैसा हाल?
अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी वीर पहाड़िया, आफिया सैयद और अपारशक्ति खुराना की यह फिल्म भी 02 अक्तूबर को ही 'दृश्यम 3' के साथ रिलीज हुई थी। इसकी ओपनिंग काफी कमजोर रही। पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 50 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, दूसरे दिन शनिवार को कलेक्शन 35 लाख रुपये रहा। रविवार की छुट्टी का भी इसे कोई फायदा नहीं मिला और कमाई सिर्फ 31 लाख रुपये रही। 'प्रेम कीटाणु' का तीन दिनों का नेट कलेक्शन 1.16 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन

Box Office Report Drishyam 3 Vs Prem Keetanu Vvan Digger Hanuman Ansh and Mirzapur The Movie Sunday Collection
डिगर - फोटो : वीडियो ग्रैब

'डिगर' ने नहीं दिखाया दम
'दृश्यम 3' और 'प्रेम कीटाणु' के साथ हॉलीवुड की ब्लैक कॉमेडी फिल्म भी 02 अक्तूबर को भारत में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन महज 78 लाख रुपये कमाए थे। कल शनिवार को दूसरे दिन 52 लाख की कमाई की। वहीं, कल रविवार को भी इसकी कमाई में खास फर्क नहीं आया। तीसरे दिन इस फिल्म का कारोबर सिर्फ 50 लाख रुपये रहा। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 1.55 करोड़ रुपये हो चुका है।

Box Office Report Drishyam 3 Vs Prem Keetanu Vvan Digger Hanuman Ansh and Mirzapur The Movie Sunday Collection
'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' फिल्म - फोटो : अमर उजाला

वन ने बनाई पकड़
सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल अभिनीत यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में लगी थी। बॉक्स ऑफिस पर यह ठीकठाक प्रदर्शन कर रही है। पहले वीक इसने 53.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे वीक में भी दर्शकों को यह फिल्म खींच पा रही है और वीकएंड पर इसने अच्छा प्रदर्शन किया। शनिवार को नौवें दिन 'वन' ने दो करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल रविवार को 10वें दिन फिल्म की कमाई 3.25 करोड़ रुपये रही। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 62.12 करोड़ रुपये है।

Box Office Report Drishyam 3 Vs Prem Keetanu Vvan Digger Hanuman Ansh and Mirzapur The Movie Sunday Collection
हनुमान अंश - फोटो : सोशल मीडिया

'हनुमान अंश' की चमक कायम
इस फिल्म की रिलीज को सिनेमाघरों में दो महीने हो गए हैं। नई फिल्मों के आने और शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद, इसकी चमक कम नहीं हो रही है। शनिवार को 58वें दिन इस फिल्म ने 2.10 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल रविवार की छुट्टी का फायदा लेते हुए कल 59वें दिन फिल्म की कमाई तीन करोड़ रुपये रही। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 324.73 करोड़ रुपये हो चुका है।

Box Office Report Drishyam 3 Vs Prem Keetanu Vvan Digger Hanuman Ansh and Mirzapur The Movie Sunday Collection
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : सोशल मीडिया

'मिर्जापुर द मूवी' पड़ी ठंडी
इस फिल्म ने कल रविवार को सिनेमाघरों में महीनाभर पूरा कर लिया। हालांकि, अब इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है। यह बहुत कम स्क्रीन्स पर लगी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल रविवार को इस फिल्म ने सिर्फ 15 लाख रुपये का कारोबार किया। इससे एक दिन पहले कलेक्शन 13 लाख रुपये रहा था। इसका ग्रॉस कलेक्शन 269.43 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed