फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Song Bandhan released before the release of Vanvaas shows the beautiful love story of Utkarsh Sharma and Simra

Vanvaas: 'वनवास' की रिलीज से पहले जारी हुआ गाना 'बंधन', दिखी उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर की खूबसूरत लव स्टोरी

Thu, 28 Nov 2024 05:48 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 28 Nov 2024 05:48 PM IST
सार

'वनवास' फिल्म की रिलीज से पहले उसी फिल्म का गाना रिलीज हुआ है। इस गाने को प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Song Bandhan released before the release of Vanvaas shows the beautiful love story of Utkarsh Sharma and Simra
वनवास - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'वनवास' एक आगामी इमोशनल ड्रामा फिल्म है। भारतीय पुराण रामायण के एक मॉडर्न ट्विस्ट के साथ वे कहानी को सामने रखने वाले हैं। फिल्म का गाना रिलीज हो गया है। गाने का नाम है 'बंधन'। गाना आज यानी 28 नवंबर को रिलीज किया गया है। गाने को सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

Song Bandhan released before the release of Vanvaas shows the beautiful love story of Utkarsh Sharma and Simra
'वनवास' टीजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गाने में दिखी इन सितारों की केमिस्ट्री
गाने में उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर की लव स्टोरी को दिखाया गया है। वहीं, इस गाने में नाना पाटेकर और सुमन शर्मा की लव स्टोरी को भी दिखाया गया है। गाने को रिलीज कर सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, 'दिलों के रिश्ते और आपसी लगाव से जुड़ा गाना सामने आ गया है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)


विज्ञापन
विज्ञापन

Song Bandhan released before the release of Vanvaas shows the beautiful love story of Utkarsh Sharma and Simra
वनवास फिल्म का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @zeestudiosofficial
इन सितारों ने गाया गाना
'बंधन' गाने को विशाल मिश्रा, पलक मुच्छल और मिथुन ने गाया है। गाने को मिथुन ने कंपोज किया है। इस गाने के बोल सईद कादरी ने लिखा है। दिल को छू लेने वाला यह गाना लोगों के बीच गहरे और अटूट संबंधों का प्रतीक है। गाने की धुन प्रशंसकों ने पसंद की है, सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने इस गाने की बहुत तारीफ भी की है।

Madhur Bhandarkar: मधुर भंडारकर की इन फिल्मों ने बटोरी काफी चर्चा, वास्तविक मुद्दों पर फिल्म बनाने की है पहचान

विज्ञापन

अनिल शर्मा ने बनाई फिल्म
वनवास फिल्म को अनिल शर्मा ने निर्देशित किया है। अनिल शर्मा द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित वनवास 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, खुशबू सुंदर और राजपाल यादव के साथ नाना पाटेकर को भी फिल्म में देखा जाने वाला है। अनिल शर्मा ने गदर: एक प्रेम कथा (2001), द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई (2003), अपने (2007), और गदर 2 (2023) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed