बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं । नम्रता ने बॉलीवुड और साउथ की कई हिट फिल्मों में काम किया है । नम्रता ने 1993 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था । इसी के बाद से उनके करियर की शुरुआत की थी । नम्रता की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 'कच्चे धागे', 'वास्तव', 'पुकार', 'अस्तित्व' और 'दिल विल प्यार व्यार' जैसी हिट फिल्में की हैं ।
2 of 5
Namrata Shirodkar and Mahesh Babu
- फोटो : file photo
नम्रता की हिंदी डेब्यू फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' थी । नम्रता एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की सगी बहन हैं। शिल्पा भी बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। नम्रता ने उस वक्त साउथ एक्टर महेश बाबू से शादी कर ली थी जब वो अपने करियर की ऊंचाइयों पर थीं । नम्रता ने तेलुगु फिल्म 'वामसी' में महेश बाबू के साथ काम किया था । ये दोनों सितारे फिल्म में लीड रोल में थे।
3 of 5
namrata
- फोटो : social media
इस फिल्म के दौरान दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी । आइए देखते हैं नम्रता और महेश बाबू का शादी का एलबम । साथ ही जानते हैं उनकी लव स्टोरी । नम्रता महेश बाबू से उम्र में 4 साल बड़ी हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। नम्रता और महेश पर कभी भी स्टारडम हावी नहीं हुआ।
4 of 5
namrata
- फोटो : social media
यही वजह है कि नम्रता के उम्र में चार साल बड़े होने के बावजूद दोनों के बीच कभी भी कोई परेशानी नहीं हुई। दोनों ही मीडिया की नजरों से अपने प्यार को बचाना चाहते थे। यहां तक कि महेश ने अपने रिश्ते के बारे में अपने पैरेंट्स को भी नहीं बताया था। शादी से पहले महेश ने ये बात अपनी बहन को बताई ।
5 of 5
namrata
- फोटो : social media
करीब 4 साल तक महेश बाबू और नम्रता ने एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद नम्रता और महेश बाबू ने 10 फरवरी 2005 को शादी कर ली थी। नम्रता और महेश के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम गौतम और बेटी का नाम सितारा है। अब फिल्मी दुनिया से दूर नम्रता अपने परिवार को संभाल रही हैं । वहीं महेश बाबू आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं।
Bigg Boss 13: पारस ने माहिरा के सामने गर्लफ्रेंड आकांक्षा को लेकर कही ऐसी बात, टूट जाएगा उनका दिल