{"_id":"5d464e368ebc3e6c9b481606","slug":"nadia-jamil-suffering-from-epilepsy-and-vertigo-share-problem-with-fans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो बीमारियों से जूझ रही हैं ये पाकिस्तानी, ट्वीट कर फैंस के सामने उड़ेला दिल का दर्द","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दो बीमारियों से जूझ रही हैं ये पाकिस्तानी, ट्वीट कर फैंस के सामने उड़ेला दिल का दर्द
Sun, 04 Aug 2019 12:57 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 04 Aug 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
nadia jamil
- फोटो : social media
पाकिस्तानी एक्ट्रेस नादिया जमील ने हाल ही में अपने फैंस के साथ एक हैरान करने वाली बात शेयर की है । उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वो एक नहीं दो बीमारियों से जूझ रही हैं । इसके बावजूद वो काम में व्यस्त हैं । ये बात बताकर नादिया ने अन्य लोगों के लिए मिसाल कायम की है ।
nadia jamil
- फोटो : social media
नादिया बच्चों की भलाई के लिए मानवतावादी प्रयासों में जुटी रही हैं और उन्होंने काफी उपलब्धियां व शोहरत हासिल की है । नादिया ने बीमारी के बारे में बताते हुए ट्वीट में लिखा, 'मैं मिरगी और चक्कर की बीमारी से पीड़ित हूं । ये जीवन को खतरा पैदा करने वाली बीमारी नहीं हैं, लेकिन कभी-कभी इनसे जिंदगी चुनौतीपूर्ण बन जाती है ।'
nadia jamil
- फोटो : social media
'चक्कर आना दरअसल ज्यादा कष्टकारी है । इसमें आसपास की हर चीज घूमने लगती है । इससे नींद कम आती है और घबराहट रहती है । रोशनी और तेज आवाज से डर लगता है । हालांकि सबकुछ चलता रहता है ।'
I suffer from epilepsy & vertigo. These are not life threatening bit they can make life challenging sometimes. Vertigo is actually more annoying. Everything spins around. Triggers are generally lack of sleep,anxiety,flashing lights & loud sounds.However it all passes eventually🙏
— Nadia Jamil (@NJLahori) August 3, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
veer zara
टीवी शो 'बेहद' में किरदार निभा चुकी अभिनेत्री हिम्मत और मजबूती के साथ दो बीमारियों से जूझ रही हैं । बता दें कि नादिया ने 'मेरी जान', 'रात चली है झूम के' और 'बालू माही' जैसे कई हिट सीरियल में काम किया है । नादिया को यश चोपड़ा ने फिल्म 'वीर जारा' के लिए शाहरुख खान के अपोजिट रोल ऑफर किया था ।
विज्ञापन
वीर जारा का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बात का जिक्र उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में किया था । वाे कहती हैं, 'मेरी करियर का वो टर्निंग प्वॉइंट था जब मैं यश चोपड़ा से मिली थी । उन्होंने मुझे रोल ऑफर किया । उस समय मेरा बेटा 2 महीने का था । मेरी अम्मी ने कहा था कि वो मेरे साथ आएंगी और मेरा ख्याल रखेंगी । लेकिन मैंने अपने बच्चे के लिए ये रोल करने से मना कर दिया था ।'