बॉलीवुड के नए चेहरे इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'नादानियां' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म रिलीज के बाद दोनों ने मुंबई में आयोजित म्यूजिक फेस्टिवल लोलापालूजा में शिरकत की। इसमें उनके साथ उनकी डायरेक्टर शौना गौतम भी मौजूद थीं। इस दौरान ली गई तस्वीरें इतनी खास रहीं कि जाह्नवी कपूर की नजरें भी ठहर गईं।
Aamir Khan: अगर 'ना' नहीं कहता तो अब तक समझौता करता रहता, आमिर ने बताई आप बीती
2 of 5
खुशी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खुशी की तस्वीरें बटोर रहीं सुर्खियां
9 मार्च को खुशी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नई पोस्ट साझा की, जिसमें उनकी सोलो तस्वीरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। पोस्ट में लोलापालूजा इवेंट की भी मजेदार तस्वीरें शामिल हैं। फोटोज में खुशी 'नादानियां' की निर्देशक शौना गौतम और साथी कलाकार इब्राहिम अली खान के साथ नजर आ रही हैं। तीनों ने फोटोज में पर स्टाइलिश पोज दिए और फोटोशूट का लुत्फ उठाते दिखे।
Nora Fatehi: 'वह नाश्ते में 100 नोरा खा सकते हैं', एक्ट्रेस ने पीआर एजेंसी पर लगाए गंभीर आरोप
3 of 5
खुशी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी ने भी की तारीफ
पोस्ट शेयर करते हुए खुशी ने कैप्शन में लिखा, "होला लोला"। वहीं, प्रोडक्शन हाउस धर्माटिक एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज ने भी ये तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, "फिलिंग नादान इन लोला लैंड"। इन तस्वीरों पर कमेंट करने से जाह्नवी कपूर भी खुद को रोक नहीं सकीं। उन्होंने तुरंत कमेंट करते हुए फोटो को खूबसूरत कहा।
4 of 5
'नादानियां' की टीम
- फोटो : इंस्टाग्राम
शानदार अंदाज में नजर आए इब्राहिम-खुशी
लोलापालूजा में शिरकत करते हुए खुशी ने व्हाइट कलर का ट्रेंडी थ्री-पीस आउटफिट पहना था, जिसमें लैस वाली मिनी स्कर्ट और मैचिंग ब्रालेट के साथ शर्ग शामिल था। वहीं, इब्राहिम ब्लैक टी-शर्ट, जैकेट और पैंट में स्टाइलिश नजर आ रहे थे, जबकि शौना ऑल-डेनिम लुक में ब्लैक शेड्स के साथ काफी कूल दिख रही थीं।
5 of 5
'नादानियां' की टीम
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म में इन सितारों ने भी किया काम
इब्राहिम और खुशी की 'नादानियां' इस हफ्ते 7 मार्च 2025 को रिलीज हुई। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म सुनील शेट्टी, महिमा चौधरी, दीया मिर्जा, जुगल हंसराज, अपूर्वा मखीजा, नील देवान और आलिया कुरैशी जैसे कलाकारों भी हैं। फिल्म का निर्माण करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमन मिश्रा ने धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। यह फिल्म अभी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।
संबंधित वीडियो