फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress nora fatehi blames pr agency for using her name to promote others business

Nora Fatehi: 'वह नाश्ते में 100 नोरा खा सकते हैं', एक्ट्रेस ने पीआर एजेंसी पर लगाए गंभीर आरोप

Sun, 09 Mar 2025 04:24 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 09 Mar 2025 04:24 PM IST
सार

Nora Fatehi: हाल ही में अभिनेत्री नोरा फतेही ने कहा कि कलाकार उनके नाम का प्रयोग करके अपना पीआर करवाते हैं। जब कोई नया गाना आता है, तो वो कहते हैं कि नोरा का करियर खत्म हो चुका है। जानिए ऐसा क्यों कहा एक्ट्रेस ने..

विज्ञापन
Actress nora fatehi blames pr agency for using her name to promote others business
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम- @norafatehi

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नोरा फतेही ने कहा कि लोग उन्हें घमंडी कहते हैं। वो कहती हैं उनके नाम का इस्तेमाल करके लोग अपना प्रचार कर रहे हैं, यह उन्हें पसंद नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि लोग पीआर एंजेसियों को उनका नाम का इस्तेमाल करके प्रचार करने के पैसे देते हैं। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा।

विज्ञापन

नोरा को जज किया जाता है
हाल ही में अभिनेत्री नोरा फतेही ने बीबीसी एशियन नेटवर्क को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि लोग उन्हें घमंडी समझते हैं। उन्होंने कहा कि जब वह गानों के अलावा फिल्मों में अभिनय करना चाहती हैं, तो उन्हें जज किया जाता है। एक्ट्रेस का कहना है कि सभी को गाने और अभिनय करने की छूट होनी चाहिए और सबकुछ सबके लिए बराबर रखना चाहिए। वह कहती हैं कि आजकल लड़कियां आत्मविश्वास से भरी हुई आ रही हैं और वह कुछ शानदार करने की कोशिश कर रही हैं, जो उन्हें पसंद आता है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: IIFA 2025: शाहरुख और माधुरी ने किया 'कोई लड़का है' गाने पर बेहतरीन डांस, वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्टर्स करते हैं उनके नाम का प्रयोग
एक्ट्रेस ने बातचीत में बताया कि लोग उनका नाम अपनी मार्केटिंग के लिए करने लगे हैं, जो उन्हें पसंद नहीं है। वह बताती हैं कि जब लोगों को किसी भी गाने का प्रचार प्रसार करना होता है, तो वे नोरा का नाम प्रयोग करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जब कोई नया गाना रिलीज होता है, तो वे कहते हैं कि नोरा का तो करियर खत्म हो चुका है और ऐसे 100 नोरा को वह नाश्ते में खा सकते हैं। वह कहती हैं इन सबके पीछे पीआर एजेंसियों का काम होता है, जिसके लिए अच्छा-खासा पैसा खर्च किया जाता है। उन्होंने कहा कि वह अपनी तुलना किसी से नहीं करेंगी।


यह खबर भी पढ़ें: Sikandar: 'सिकंदर' नहीं, सलमान खान की ये फिल्में हैं रीमेक, की थी बंपर कमाई

नोरा फतेही का वर्कफ्रंट
अभिनेत्री नोरा फतेही ने दिलबर गाने से सबके दिलों में जगह बनाने का काम किया था। अब वह आगामी फिल्म बी हैप्पी में नजर आने वाली हैं, जो 14 मार्च को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इसमें अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म डांस पर केंद्रित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed