{"_id":"5edcd09d8ebc3e904543a75d","slug":"music-composer-ilaiyaraja-son-yuvan-shankar-raja-reveals-why-he-converted-to-islam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन पर पहली बार इलैयाराजा के बेटे युवान का कबूलनामा, कहा- 'मैंने इस्लाम अपनाया क्योंकि...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धर्म परिवर्तन पर पहली बार इलैयाराजा के बेटे युवान का कबूलनामा, कहा- 'मैंने इस्लाम अपनाया क्योंकि...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 07 Jun 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
युवान शंकर राजा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर संगीतकार इलैयाराजा के छोटे बेटे युवान शंकर राजा ने साल 2014 में इस्लाम धर्म अपना लिया था। युवान ने इसके अगले साल जैफरॉन निसार से शादी कर ली थी। शादी के बाद उनपर आरोप लगे कि निसार से शादी के लिए उन्होंने धर्म परिवर्तन किया है। युवान ने अपना नाम बदलकर अब्दुल खालिक रख लिया।
2 of 5
युवान शंकर राजा
- फोटो : सोशल मीडिया
अब इतने सालों बाद युवान ने इस राज से परदा गिराते हुए बताया है कि आखिर उन्होंने इस्लाम धर्म क्यों अपनाया। हाल ही में जब इंस्टाग्राम पर फैंस ने उनसे इस्लाम अपनाने से जुड़े सवाल पूछे तो युवान उर्फ अब्दुल खालिक ने बड़ी ही बेबाकी से इसका जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि इस्लाम में कोई भी बड़ा छोटा नहीं होता।
3 of 5
युवान शंकर राजा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस लाइव चैट के दौरान उन्होंने कहा, इस्लाम में जब प्रार्थना करते हैं तो सब समान होते हैं और यही बात उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आई। अब्दुल खालिक ने कहा कि उनके दिमाग में ऐसे कई सवाल थे जिनके जवाब उन्हें पाक कुरान पढ़ने पर ही मिले। कुरान से मिली शिक्षाओं ने मुझ पर गहरा असर डाला और इसीलिए मैंने इस्लाम अपनाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
युवान शंकर राजा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान अब्दुल खालिक के ये भी बताया कि मां की मौत के बाद उनका इस्लाम में विश्वास बढ़ गया और बाद में उन्होंने इसे अपना लिया। उन्होंने ये भी बताया कि उनके एक खास दोस्त ने उन्हें मक्का से बैठकर इबादत करने वाली दरी लाकर दी जिसपर बैठकर उन्हें काफी सुकून महसूस हुआ।
विज्ञापन
5 of 5
युवान शंकर राजा
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने पिता की तरह युवान शंकर उर्फ अब्दुल खालिक भी म्यूजिक कंपोजर और डायरेक्टर हैं। उन्होंने मुख्य रूप से कॉलीवुड की फिल्मों और साथ ही साथ, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों के लिए भी संगीत दिया है। उन्होंने अभी तक कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।