टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ फिल्मों की दुनिया से दूर हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग की संख्या लाखों में है। कृष्णा सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इस बार उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड एबन के साथ तस्वीरें साझा की हैं। खास बात ये है कि इस पर टाइगर श्रॉफ ने भी कमेंट किया है।
कृष्णा श्रॉफ ने ब्वॉयफ्रेंड संग रोमांटिक अंदाज में तस्वीरें कीं पोस्ट, भाई टाइगर ने ऐसे किया रिएक्ट
कृष्णा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें से एक तस्वीर में दोनों किस करते हुए नजर आ रहे हैं। रोमांटिक अंदाज में दिख रहे दोनों परफेक्ट कपल दिख रहे हैं। इस दौरान कृष्णा ने ब्लू रंग का डेनिम कैरी किया। वहीं उनके ब्वॉयफ्रेंड ने ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लू जींस पहनी हुई है।
A post shared by Krishna Shroff (@kishushroff) on
याद दिला दें कि कृष्णा अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हालांकि इस बार उनकी ये तस्वीरें देखकर उनके भाई टाइगर ने उल्टी करने वाला इमोजी कमेंट किया।
पिछले दिनों एबन सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे। उन्होंने अपने फैंस को बताया था कि उन्हें और कृष्णा को मिले पूरा एक साल हो गया है ऐसे में वो अपनी पहली एनिवर्सरी अपने फैंस के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं। इस दौरान कई लोगों ने दोनों से कमेंट के जरिए बातचीत की थी।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थीं। दरअसल कृष्णा ने अचानक ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एबन की सारी तस्वीरें हटा दी थीं। जिसके बाद ये अटकलें लगाई जाने लगीं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है लेकिन उसके कुछ दिनों बाद ही दोनों को साथ में समय बिताते हुए देखा गया। एक बार फिर साथ आकर कृष्णा और एबन ने साफ कर दिया कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है।
आपबीती बताते वक्त रो पड़ीं कोरोना पॉजिटिव निकलीं ये अभिनेत्री, पहली बार साझा किया अस्पताल से वीडियो