{"_id":"6ad5f71e53cce882ba0805f7","slug":"ramayana-advance-booking-ranbir-kapoor-and-yash-starrer-crosses-7-crore-in-overseas-pre-sales-2026-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामायण: फिल्म का विदेशों में जलवा, एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों; प्रीमियर शो के लिए बिके हजारों टिकट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रामायण: फिल्म का विदेशों में जलवा, एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों; प्रीमियर शो के लिए बिके हजारों टिकट
Mon, 19 Oct 2026 04:25 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Mon, 19 Oct 2026 04:25 PM IST
सार
Ramayana Advance Booking Collection: रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' की रिलीज में दो हफ्ते से ज्यादा का समय बाकी है, लेकिन विदेशों में इसकी एडवांस बुकिंग से शानदार कमाई हो चुकी है। जानिए फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई कर ली है।
विज्ञापन
फिल्म रामायण
- फोटो : इंस्टाग्राम @worldoframayana
विस्तार
फिल्म 'रामायण' रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। विदेशों में भी फिल्म एडवांस बुकिंग में अच्छा कलेक्शन कर रही है। जानिए फिल्म ने अबतक कितनी कमाई कर ली है।
इतने करोड़ का हुआ कलेक्शन
अभी फिल्म ने विदेशी बाजारों में एडवांस बुकिंग के जरिए 7.34 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म्स डिस्कोर्स के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म की विदेशी एडवांस बुकिंग में सबसे आगे अमेरिका और कनाडा हैं। इसके बाद ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है। फिल्म की कुल विदेशी एडवांस बुकिंग में उत्तरी अमेरिका की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है।

Trending Videos
रामायण
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
उत्तरी अमेरिका में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग
- रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में करीब 5.31 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की है।
- यह फिल्म की कुल विदेशी एडवांस बुकिंग का लगभग 72 प्रतिशत है।
- वहीं, ब्रिटेन में फिल्म ने करीब 1.34 करोड़ रुपये और ऑस्ट्रेलिया में लगभग 69 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग की है।
- इन आंकड़ों से पता चलता है कि फिल्म को विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
रामायण
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
अमेरिका में प्रीमियर के लिए बिके हजारों टिकट
'रामायण' का अमेरिका में प्रीमियर 4 नवंबर, बुधवार को होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, वहां प्रीमियर शो के लिए करीब 10,800 टिकट बिक चुके हैं। इन टिकटों की बिक्री से लगभग 2 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। कनाडा को भी शामिल कर लिया जाए, तो उत्तरी अमेरिका में प्रीमियर की एडवांस बुकिंग 2.37 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है।
अमेरिका में प्रीमियर के टिकट की औसत कीमत करीब 1,850 रुपये बताई जा रही है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दर्शक आईमैक्स और 3डी जैसे प्रीमियम फॉर्मेट में भी फिल्म देखने में दिलचस्पी ले रहे हैं। हालांकि, इन आंकड़ों से यह स्पष्ट नहीं होता कि कुल बिक्री में इन फॉर्मेट की कितनी हिस्सेदारी है।

'रामायण' मोशन पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम@tseries.official
ओपनिंग डे के लिए भी हुई अच्छी बुकिंग
ये भी पढ़ें- ममिता बैजू: हाइएस्ट ग्रॉसिंग मलयालम फिल्म बनी 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट', एक्ट्रेस ने की डायरेक्टर की तारीफ
- फिल्म की रिलीज के पहले दिन यानी 5 नवंबर, गुरुवार के लिए भी विदेशों में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
- रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया समेत तीन बाजारों में पहले दिन के लिए करीब 1.53 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।
- इसमें अमेरिका का योगदान लगभग 67 लाख रुपये है, जबकि ब्रिटेन में करीब 60 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई है।
- दोनों बाजारों में पहले दिन के लिए टिकटों की बिक्री के आंकड़े काफी करीब हैं।
- रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर से शुरू होने वाली है।
ये भी पढ़ें- ममिता बैजू: हाइएस्ट ग्रॉसिंग मलयालम फिल्म बनी 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट', एक्ट्रेस ने की डायरेक्टर की तारीफ