फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yashpal Sharma: दमदार अभिनेता यशपाल शर्मा की भोजपुरी में शानदार एंट्री, सामाजिक बदलाव को दर्शाती फिल्म

Tue, 19 Dec 2023 02:25 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 19 Dec 2023 02:25 PM IST
विज्ञापन
Kokh Starrer Yashpal Sharma entered in Bhojpuri Industry Pradeep Pandey Chintu Sanchita Banerjee starring Film
यशपाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता यशपाल शर्मा भोजपुरी फिल्म 'कोख' के जरिए भोजपुरी सिनेमा में कदम रख रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता यशपाल शर्मा फिल्म के नायक प्रदीप पांडे चिंटू के पिता की भूमिका में नजर आएंगे। 'कोख' एक ऐसी फिल्म है जो समाज की हकीकत से रूबरु कराएगी। आज इस फिल्म का फर्स्ट लुक फिल्म के मेकर्स ने जारी किया।

Kokh Starrer Yashpal Sharma entered in Bhojpuri Industry Pradeep Pandey Chintu Sanchita Banerjee starring Film
फिल्म कोख और यशपाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पिछले कुछ समय से भोजपुरी सिनेमा में धीरे धीरे बदलाव होने शुरू हो गए हैं। अब अश्लील संवाद और गानों की बजाय भोजपुरी सिनेमा में भी मराठी सिनेमा की तरह सामाजिक फिल्मों पर जोर दिया जा रहा है। फिल्म भोजपुरी फिल्म 'कोख' एक ऐसी फिल्म है। जिसके जरिए एक महिला की कोख के प्रति उसकी सोच और उसके दायित्व को दिखाया गया है। यह फिल्म मनोरंजन के साथ साथ महिलाओं के प्रति समाज में बदलती धारणा को दिखाती है।

Kokh Starrer Yashpal Sharma entered in Bhojpuri Industry Pradeep Pandey Chintu Sanchita Banerjee starring Film
प्रदीप पांडे चिंटू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘कोख’ के बारे में भोजपुरी अभिनेता प्रदीप पांडे चिंटू कहते हैं, 'मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि भोजपुरी सिनेमा में मुझे अलग अलग जॉनर की फिल्मों में काम करने का मौका मिल रहा है। भोजपुरी सिनेमा लगातार  विभिन्न विषयों को लेकर मनोरंजन के  स्तर बढ़ा रही है। इसमें दर्शकों का भी बेहद सहयोग रहा है क्योंकि उन्होंने भी अच्छी फिल्मों को पसंद करना शुरू कर दिया हैं। इस फिल्म में पहली बार मुझे हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता यशपाल शर्मा के साथ काम करने का मौका मिला। एक एक्टर के तौर पर उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kokh Starrer Yashpal Sharma entered in Bhojpuri Industry Pradeep Pandey Chintu Sanchita Banerjee starring Film
प्रदीप पांडे चिंटू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हरियाणवी फिल्म 'दादा लखमी' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके अभिनेता यशपाल शर्मा ने दादा लखमी के प्रमोशन के दौरान क्षेत्रीय सिनेमा के बारे में खुलकर बात की थी। यशपाल शर्मा ने कहा था, 'मुझे क्षेत्रीय सिनेमा में काम करने से कभी परहेज नहीं रहा है। अगर अच्छी भूमिका मिलेगी तो मैं  किसी भी भाषा की क्षेत्रीय सिनेमा में काम कर सकता हूं। हर भाषा की अपनी गरिमा और उसका एक इतिहास रहा है। मैंने  'गंगाजल' और 'अपहरण' जैसी फिल्में की। देखा जाए तो यह फिल्में और इनमें मेरा किरदार भोजपुरी भाषी जैसा ही है।'

विज्ञापन
Kokh Starrer Yashpal Sharma entered in Bhojpuri Industry Pradeep Pandey Chintu Sanchita Banerjee starring Film
कोख फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भोजपुरी फिल्म 'कोख' में प्रदीप पांडे चिंटू और यशपाल शर्मा के अलावा संचिता बनर्जी और माया यादव की मुख्य भूमिका है। फिल्म के निर्देशक प्रबीण कुमार शर्मा हैं। प्रवीण कुमार शर्मा कहते हैं, 'भोजपुरी सिनेमा में अब विषय को लेकर नए नए प्रयोग हो रहे हैं और दर्शक ऐसी फिल्मों को पसंद भी कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि हमारी फिल्म 'कोख' भी  दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स को भी पसंद आएगी।' 

Aamir Khan: एडल्ट कंंटेंट के चलन पर आमिर खान ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'कहानी से चलती हैं फिल्में'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed