फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss 17 Nazila sitaishi accused Munawar Faruqui of cheating her after ayesha khan double dating claim

Bigg Boss 17: नाजिला ने मुनव्वर पर लगाया उन्हें धोखा देने का आरोप, आयशा के खुलासे के बाद किया ब्रेकअप का एलान

Tue, 19 Dec 2023 02:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 19 Dec 2023 02:31 PM IST
सार

मुनव्वर ने आयशा के साथ अपना रिश्ता कबूल किया, जिस पर नाजिला टूट गईं। इंस्टाग्राम पर लाइव आकर उन्होंने कहा कि अब उनके और मुनव्वर फारूकी के बीच कोई रिश्ता नहीं बचा है।

विज्ञापन
Bigg Boss 17 Nazila sitaishi accused Munawar Faruqui of cheating her after ayesha khan double dating claim
मुनव्वर फारुकी, नाजिला - फोटो : Social media

विस्तार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' से सुर्खियों में छाए रहने वाले मुनव्वर फारूकी की मुश्किलें खत्म होती नहीं दिख रही हैं। जब से मुनव्वर इस शो में आए हैं, हर एपिसोड में उनका नाम उछला ही है। चाहे वह उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी बात हो या फिर शो में मनारा चोपड़ा के साथ उनकी दोस्ती के चर्चे या अंकिता लोखंडे से उनकी लड़ाई, उनका नाम लोगों की जुबान पर रहता है।

विज्ञापन


मुनव्वर ने स्वीकार की गलती
अभी पिछले दिनों उन पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आयशा खान ने आरोप लगाया था कि मुनव्वर उनके साथ धोखा कर रहे हैं। इस बात को मुनव्वर ने पहले सिरे से खारिज कर दिया था, लेकिन शो के निर्माता आयशा खान को घर में ले आए। जब आयशा ने मुनव्वर से बात की तो मुनव्वर ने कबूल किया कि उन्होंने शो में आने से पहले आयशा को प्रपोज किया था। अब इस पर उनकी प्रेमिका नाजिला ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

Nayannah Mukey: ‘सीधी सादी लड़की को ठगने का जमाना गया, अब पलटवार का जमाना’, अभिनेत्री नयना मुके के बिंदास बोल
विज्ञापन
विज्ञापन


नाजिला ने तोड़ा रिश्ता
मुनव्वर ने आयशा के साथ अपना रिश्ता कबूल किया, जिस पर नाजिला टूट गईं। अब अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से लाइव आकर उन्होंने सबके सामने कहा, 'अब उनके और मुनव्वर फारूकी के बीच कोई रिश्ता नहीं बचा है। वे उनके साथ अपना नाम नहीं जोड़ना चाहती हैं और न ही उनके बारे में इस लाइव के बाद कोई बात करना चाहेंगी।'
CRAKK-Jeetegaa Toh Jiyegaa: 'क्रैक- जीतेगा तो जीएगा' का टीजर जारी, जिंदगी से खेलने की बातें करते दिखे विद्युत

नाजिला के साथ रहना चाहते हैं मुनव्वर
साथ ही साथ नाजिला ने यह भी साफ कर दिया कि उन्हें आयशा खान के बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी। वहीं 'बिग बॉस' के घर में मुनव्वर कह रहे थे वे नाजिला को बेहद याद करते हैं। वे उनके साथ अपने रिश्ते को एक बार फिर मौका देना चाहेंगे।' हालांकि, नाजिला ने साफ कह दिया कि अब उन्हें मुनव्वर के साथ कोई रिश्ता नहीं रखना है।
Aamir Khan: एडल्ट कंंटेंट के चलन पर आमिर खान ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'कहानी से चलती हैं फिल्में'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed