{"_id":"6575a15d358ba3bbff0f7a02","slug":"mukti-mohan-kunal-thakur-wedding-pictures-viral-on-social-media-fans-and-stars-also-congratulated-see-photos-2023-12-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mukti Mohan: अभिनेता कुणाल ठाकुर संग परिणय सूत्र में बंधीं मुक्ति मोहन, शादी की तस्वीरों से फैंस को दिया तोहफा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mukti Mohan: अभिनेता कुणाल ठाकुर संग परिणय सूत्र में बंधीं मुक्ति मोहन, शादी की तस्वीरों से फैंस को दिया तोहफा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sun, 10 Dec 2023 05:00 PM IST
सार
डांसर और अभिनेत्री मुक्ति मोहन ने अभिनेता कुणाल ठाकुर के साथ शादी कर ली है। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं, जिस पर फैंस समेत सितारे भी दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।
अभिनेत्री और डांसर मुक्ति मोहन ने अपने प्रेमी और अभिनेता कुणाल ठाकुर के साथ शादी कर ली। रविवार को, जोड़े ने अपने सोशल मीडिया पर अपने अंतरंग समारोह से कुछ स्वप्निल शादी की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। यह जोड़ा पेस्टल-थीम वाली शादी में मनमोहक लग रहा था और उन्होंने पति-पत्नी के रूप में अपनी यात्रा शुरू करते हुए एक हार्दिक नोट भी साझा किया।
2 of 5
मुक्ति मोहन
- फोटो : सोशल मीडिया
साझा की गई तस्वीरों में मुक्ति मोहन पेस्टल गुलाबी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, कुणाल ने इस खास दिन पर सफेद शेरवानी पहनी, जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद हैंडसम लग रहे हैं। खूबसूरत और स्वप्निल शादी की तस्वीरों के साथ मुक्ति मोहन ने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा, जिसे देखकर फैंस गदगद हो उठे हैं।
3 of 5
कुणाल ठाकुर-मुक्ति मोहन
- फोटो : सोशल मीडिया
मुक्ति मोहन ने लिखा, 'आपमें, मुझे अपना दिव्य संबंध मिलता है। आपके साथ, मेरा मिलन किस्मत में है। भगवान, परिवार और दोस्तों द्वारा दिए गए आशीर्वाद के लिए आभारी हूं। हमारा परिवार खुश हैं और पति-पत्नी के रूप में हमारी आगे की यात्रा के लिए आपका आशीर्वाद चाहते हैं।' फैंस समेत सितारे भी मुक्ति और कुणाल ठाकुर की शादी की तस्वीरों पर दिल खोलकर प्यार लुटाते देखे जा रहे हैं। साथ ही जोड़े को आगे के जीवन के लिए ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।
इस जोड़े ने अपने फेरे की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वे मनमोहक लग रहे हैं। तस्वीरों में दोनों को एक-दूसरे को गले लगाते और मिलियन डॉलर वाली मुस्कान बिखेरते देखा जा सकता है। जोड़े को शादी की बधाई देते हुए नकुल मेहता ने लिखा, 'बहुत-बहुत बधाई।' विशाल मिश्रा ने लिखा, 'जोड़े को बहुत-बहुत बधाई।' वहीं, एक यूजर ने टिप्पणी की, 'आप लोग एक साथ बहुत खूबसूरत लग रहे हैं।'
कुणाल ठाकुर एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्हें शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म 'कबीर सिंह' और 'हू इज योर गाइनैक?' जैसी वेब सीरीज में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। दूसरी ओर मुक्ति मोहन एक भारतीय डांसर और अभिनेत्री हैं, जो 'जरा नचके दिखा 2', 'कॉमेडी सर्कस का जादू' जैसे शो में दिखाई दी हैं, और उन्होंने राघव जुयाल के साथ 'दिल है हिंदुस्तानी' की मेजबानी भी की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।