फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Jada Pinkett Smith said Who knows where our relationship would be if that slap had not happened

Jada Pinkett: थप्पड़ कांड पर जेडा पिंकेट ने की खुलकर बात, बोलीं- इस घटना की वजह से बची शादी

Sun, 10 Dec 2023 02:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 10 Dec 2023 02:51 PM IST
विज्ञापन
Jada Pinkett Smith said Who knows where our relationship would be if that slap had not happened
विल स्मिथ-जेडा पिंकेट - फोटो : insta

जैडा पिंकेट स्मिथ और विल स्मिथ पिछले दो साल से लगातार किसी न किसी वजह से खबरों में बनें रहें हैं। इसकी शुरुआत साल 2022 के ऑस्कर अवार्ड से हुई थी। जब अभिनेता क्रिस रॉक ने जैडा पिंकेट स्मिथ के गंजे सिर का मजाक उड़ाया था। विल स्मिथ को क्रिस का यह मजाक नागवार गुजरा। अपनी फिल्म 'किंग रिचर्ड' के लिए बेस्ट अभिनेता का पुरस्कार जीतने के तुरंत बाद विल ने क्रिस को एक झन्नाटेदार थप्पड़ मारते हुए कहा था, 'मेरी पत्नी का नाम अपने गंदे मुँह से दूर रखो।'

विज्ञापन

Jada Pinkett Smith said Who knows where our relationship would be if that slap had not happened
क्रिस रॉक-विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर अवॉर्ड कार्यक्रम में मारा था तमाचा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जैडा पिंकेट स्मिथ और विल स्मिथ पिछले छह साल से गुपचुप तरीके से अलग रह रहे थे। जब उस दिन ऑस्कर अवार्ड में विल ने क्रिस रॉक को थप्पड़ मारा और उसके बाद, ऑस्कर के मंच से कहा, 'प्यार आपसे न जाने क्या-क्या करवा देता है।' विल स्मिथ का ये कहना कहीं न कहीं जैडा पिंकेट स्मिथ के दिल को छू गया। वो जो वर्षों से उनके रिश्ते में पर जो एक अविश्वास और परायेपन का कोहरा फैल गया था वो धीरे-धीरे करके छंटने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थप्पड़ कांड पर जेडा ने कही यह बात

अभी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जैडा पिंकेट स्मिथ ने कहा, 'कौन जानता है कि अगर वो थप्पड़ कांड नहीं हुआ रहता तो मैं और विल साथ होते या नहीं। हमारे रिश्ते में एक नई जान उस थप्पड़ ने फूंका। मुझे समझ आया कि मैं और विल कभी भी अलग नहीं हो सकते।'

विज्ञापन

माफी मांग चुके हैं विल स्मिथ

आपको बता दे कि 94वें ऑस्कर अवॉर्ड की रात को जो हुआ उसके चार महीने बाद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से विल स्मिथ ने एक वीडियो जारी करते हुए क्रिस रॉक और उनकी मां से माफी मांगी थी, लेकिन क्रिस की तरफ से कोई जवाब नहीं आया था। इसके बाद विल ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो क्रिस की माफी का इंतजार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed