सोशल मीडिया पर हर तरफ कैरी मिनाटी (Carry Minati) और टिकटॉक स्टार आमिर सिद्धिकी (Aamir Siddiqui) छाए हुए हैं। टिक टॉक वर्सेस यूट्यूब विवाद अभी लंबा चलने वाला है। सोशल मीडिया यूजर्स अपने अपने चहेते स्टार का समर्थन कर रहे हैं। इस बीच शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) कैरी के समर्थन में आगे आए हैं।
मुकेश खन्ना ने वीडियो जारी कर कैरी का समर्थन किया हैं। इस वीडियो में वह कह रहे हैं, 'मैं कैरी मिनाटी का समर्थन करता हूं। जिन्होंने टिकटॉक के खिलाफ आवाज उठाई है। कैरी की वीडियोज हटाना मेरे हिसाब से गलत हैं। अगर डिलीट ही करनी है तो उन सभी वीडियो को डिलीट कीजिए जो आपत्तिजनक होती हैं।' आप मुकेश खन्ना का वीडियो यूट्यूब पर देख सकते हैं।
उन्होंने कैरी को सलाह देते हुए कहा, 'ऐसे शब्द और वाक्यों का प्रयोग मत कीजिए जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। कई बार गलत शब्दों का प्रयोग करने के वजह से हम सही होने के बावजूद भी गलत होते हैं।' बता दें कैरी मिनाटी को उसके रोस्ट वीडियोज के लिए जाना जाता है। रोस्ट वीडियो यानी किसी का मजाक बनाते हुए वीडियो बनाना।
4 of 5
आमिर सिद्दिकी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आमिर सिद्दीकी टिक टॉक के जाने-माने यूजर हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यूट्यूबर्स को नीचा दिखाने की कोशिश की। फिर यह एक दूसरे को नीचा दिखाने का सिलसिला चल पड़ा। इस छोटी मोटी झड़प ने बड़ा रूप तब ले लिया जब भारत में रोस्टिंग की दुनिया का बादशाह कहे जाने वाले कैरीमिनाटी इस लड़ाई में उतर आए। कैरी ने अपने लगभग 12 मिनट के वीडियो में आमिर सिद्दीकी की जमकर खिंचाई की और उन्हें ढंग से लपेटा।
5 of 5
यूट्यूब वर्सेज टिकटॉक
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लेकिन यह बात यूट्यूब को अच्छी नहीं लगी इसलिए आखिरकार उसने इस लड़ाई को शांत करने के लिए कैरी मिनाटी का वह वीडियो अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया। अब नया उपजा विवाद इसी बात का है। यूट्यूब ने कैरी का वीडियो हटाते हुए यह बहाना लगाया है कि कैरी मिनाटी का वीडियो दूसरों को प्रताड़ित करने की मंशा रखता है। यह यूट्यूब की पॉलिसी के खिलाफ है। जबकि कैरीमिनाटी के प्रशंसक यूट्यूब से उसके उस वीडियो को दोबारा पोस्ट करने की मांग कर रहे हैं।