मुकेश अंबानी पूरे परिवार के साथ रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में पहुंचे। इस बैठक के दौरान मुकेश अंबानी ने कंपनी से जुड़े कई अहम ऐलान किए। मुकेश अंबानी के साथ पत्नी नीता अंबानी, मां कोकिलाबेन ने कैमरे के सामने पोज दिए।
2 of 5
mukesh ambani with family
- फोटो : amar ujala
एजीएम में मुकेश और नीता के तीनों बच्चे ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी भी मौजूद रहे। आकाश अंबानी के साथ उनकी पत्नी श्लोका मेहता भी दिखीं।
3 of 5
isha ambani
- फोटो : amar ujala
ईशा अंबानी ने इस दौरान हाई हील्स के साथ फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई थी। वहीं उन्होंनेे लाइट मेकअप कर रखा था। ईशा अंबानी अपनी शादी के वक्त चर्चा में रही थीं। बीते साल 12 दिसंबर को ईशा अंबानी ने पीरामल समूह के चेयरमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल संग सात फेरे लिए थे।
4 of 5
akash ambani, shloka mehta
- फोटो : amar ujala
आकाश अंबानी और श्लोका एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए पहुंचे। ईशा अंबानी के बाद आकाश अंबानी शादी के बंधन में बंधे थे। इसी साल 9 मार्च में श्लोका मेहता के साथ शाही अंदाज में शादी की। जिसके बाद ये कपल रोमांस का नया चेहरा बनकर उभरा है। पब्लिकली जब भी ये दोनों सेलिब्रिटीज साथ में दिखते हैं सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहते हैं।
ये भी पढ़ें: मुकेश अंंबानी की बड़ी बहू श्लोका बिना मेकअप के आईं नजर, मुंबई के बांद्रा में हुईं स्पॉट
5 of 5
radhika merchant
- फोटो : amar ujala
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ देखे गए। राधिका ने हल्का नीला रंग का कुर्ता और सफेद दुपट्टा कैरी किया। आकाश अंबानी की शादी में राधिका मर्चेंट ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। राधिका की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हुए थे।