फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौनी रॉय ने रिलेशनशिप को लेकर खुद बताई सच्चाई, इस बड़े डायरेक्टर को डेट करने की थी चर्चा

Fri, 08 Mar 2019 12:15 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 08 Mar 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
mouni roy reveals her relationship current status single
mouni roy - फोटो : social media

टीवी की दुनिया में तहलका मचाने के बाद अब एक्ट्रेस मौनी रॉय एक के बाद एक लगातार फिल्में कर रही हैं। पिछले साल अक्षय कुमार के साथ गोल्ड में दिखीं मौनी रॉय के किरदार को दर्शकों ने काफी सराहा था। फिल्मों के अलावा मौनी अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खूब चर्चा बटोरती हैं।

mouni roy reveals her relationship current status single
mouni roy - फोटो : file photo
मौनी लंबे समय तक मोहित रैना के साथ रिलेशनशिप में रहीं। सीरियल देवों के देव महादेव में मोहित रैना ने जहां शिव का किरदार निभाया था, वहीं मौनी रॉय पार्वती के किरदार में दिखी थीं। मोहित रैना से ब्रेकअप के बाद अब जब मीडिया ने मौनी रॉय से उनके रिलेशनशिप के बारे पूछा तो उन्होंने खुलकर इस पर बात की।
mouni roy reveals her relationship current status single
mouni roy - फोटो : file photo

मौनी ने कहा कि 'ब्रेकअप के बाद फिलहाल मैं सिंगल हूं। मैं एक सही व्यक्ति को ढूंढ़ रही हूं। मेरी जिंदगी में लोग बहुत मायने रखते हैं। मेरे पास समय है तो इसका मतलब ये नहीं है कि किसी को भी डेट करना शुरू कर दूंगी। फिलहाल मैं अपने करियर को लेकर काफी खुश हूं और इस पर पूरा ध्यान दे रही हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
mouni roy reveals her relationship current status single
mouni roy - फोटो : file photo

हाल ही में ऐसी चर्चा थी कि मौनी रॉय डायरेक्टर अयान मुखर्जी को डेट कर रही हैं। मौनी, अयान के साथ अपनी बहुत सारी तस्वीरें शेयर कर रही हैं और इन पिक्चर्स के साथ वो 'Boy-Friend' शब्द का इस्तेमाल जरूर करती हैं। 

विज्ञापन
mouni roy reveals her relationship current status single
mouni roy - फोटो : file photo

मौनी रॉय, अयान मुखर्जी के साथ एक फिल्म में काम कर रही हैं इसलिए यह अंदाजा यही लगाया जा रहा कि इस फिल्म के सेट पर ही दोनों का प्यार का परवान चढ़ा होगा। खबरों की मानें तो मौनी रॉय फिल्म में निगेटिव किरदार में दिखेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed