टीवी की नागिन मौनी रॉय (Mouni Roy) के फैंस के लिए बुरी खबर है। खबरों की मानें तो मौनी की तबीयत इन दिनों ठीक नही हैं जिस वजह से मौनी कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती थीं। कहा जा रहा है कि मौनी के हाथ की कोहनी में चोट लग गई थी जिस वजह से वह अस्पताल में एडमिट हुईं। जानकारी के मुताबिक वह 1-2 दिन अस्पताल में रहीं।
2 of 5
मौनी रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
मौनी से जुड़े एक सूत्र ने मीडिया से बात करते हुए इस बात को कंफर्म किया। इसके साथ मौनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उनके हाथ में चोट लगी नजर आ रही है। सूत्र ने मौनी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर की पुष्टि की। सूत्र के मुताबिक मौनी के हाथ में ज्यादा दर्द था जिसकी वजह से उन्हें 2-3 दिन अस्पताल में रहने को कहा गया था।

3 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
सूत्र के अनुसार मौनी अब पहले से बेहतर हैं। मौनी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रोमियो अकबर वाल्टर' के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज हो रही है जिसमें जॉन अब्राहम के अपोजिट मौनी रॉय हैं। बीते दिनों मौनी आकाश अंबानी की शादी को लेकर चर्चा में रही थीं। पार्टी में मौनी रॉय को परफॉर्म करना था लेकिन उन्होंने आखिरी मौके पर अपनी परफॉर्मेंस कैंसिल करने की धमकी दी थी।
4 of 5
mouni roy
- फोटो : social media
दरअसल, पार्टी की सिक्योरिटी बहुत टाइट थी। अंबानी परिवार बिल्कुल नहीं चाहता था कि उनके घर की शादी में कोई अनहोनी हो। इस वजह से वेन्यू में एंट्री करने से पहले सभी मेहमानों के फोन को सील कर दिया गया। सभी ने सिक्योरिटी का सहयोग किया लेकिन मौनी ने अपना फोन सील करवाने से मना कर दिया। बहुत समझाने के बाद मौनी ने अपना फोन सील करवा लिया। जब वो ग्रीन रूम में तैयार होने गईं तो उन्होंने अपने फोन की सील को निकालने की कोशिश की ।
5 of 5
mouni roy
- फोटो : file photo
सील में सेंसर थे जिससे सिक्योरिटी ऑफिसर को पता चल गया। वो तुरंत मौनी के पास पहुंचे और उनका फोन फिर से सील कर दिया। इस दौरान मौनी और सिक्योरिटी के बीच काफी बहस हुई। इसके बाद मौनी ने उन्हें अपनी परफॉर्मेंस कैंसिल करने की धमकी दी । काफी बहस के बाद मौनी परफॉर्म करने के लिए तैयार हुईं । मौनी ने एडवांस पेमेंट ली थी। इस वजह से उन्हें परफॉर्म करना ही पड़ा ।