मां और बच्चे का रिश्ता ऐसा होता है जो सबसे अनमोल है। इसी रिश्ते को मदर्स डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिन मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। बॉलीवुड में ऐसी कई मां रही हैं जिन्होंने सिंगल मदर के रूप में इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसी सिंगल मदर्स की लिस्ट।
2 of 6
sushmita sen single mother
- फोटो : social media
43 साल की सुष्मिता सेन ने अब तक शादी नहीं की है। उन्होंने महज 25 साल की उम्र में पहली बेटी रेने को गोद लिया था। दस साल बाद, 2010 में उन्होंने दूसरी बेटी अलीशा को गोद लिया। सुष दोनों बेटियों की अकेले ही परवरिश कर रही हैं।
3 of 6
poonam dhillon
- फोटो : social media
पूर्व मिस इंडिया और एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन ने फिल्म निर्माता अशोक ठकेरिया से शादी की थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए- बेटी पालोमा और बेटा अनमोल। अशोक से अलग होने के बाद अपने दोनों बच्चों की परवरिश उन्होंने अकेले की।
4 of 6
Neena Gupta and Masaba
- फोटो : twitter
नीना गुप्ता का अफेयर वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से था। अफेयर के बीच नीना प्रेग्नेंट हो गईं। इसके बाद भी विवियन ने नीना से शादी नहीं की। उनकी एक बेटी हुई मसाबा। नीना ने बिना किसी की मदद के मसाबा की परवरिश की। आज मसाबा का नाम बड़े डिजाइनर्स की लिस्ट में शुमार है।
5 of 6
amrita singh
- फोटो : social media
सैफ अली खान की पूर्व पत्नी अमृता सिंह के दो बच्चे हैं- सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। सैफ से अलग होने के बाद दोनों बच्चों की परवरिश अमृता सिंह अकेले ही कर रही हैं। वो बच्चों के साथ अलग घर में रहती हैं।