फिल्म कलंक से लेकर अवेंजर्स एंडगेम तक बॉक्स ऑफिस पर पिछले महीने आए तूफान में एक छोटी सी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर डटी रही। यह फिल्म है ताशकंद फाइल्स और सिर्फ ढाई करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने सिर्फ पांच हफ्तो में 14 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है
2 of 5
kalank
- फोटो : file photo
फिल्म ताशकंद फाइल्स भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आकस्मिक मृत्यु से जुड़े विवादों पर आधारित है। फिल्म के निर्देशक हैं विवेक अग्निहोत्री और इस फिल्म में कोई नामचीन सितारा भी नहीं है।
3 of 5
केसरी
- फोटो : केसरी, फिल्म
विवेक के मुताबिक इस फिल्म के विषय को लेकर भारतीय दर्शकों में जो उत्सुकता रही, उसी ने फिल्म को कामयाब बनाया। विवेक बीजेपी के कट्टर समर्थक माने जाते हैं और सोशल मीडिया पर अपने बयानों को लेकर अक्सर ट्रोल भी होते रहते हैं।
4 of 5
Tashkent Files
- फोटो : instagram
फिल्म ताशकंद फाइल्स की कामयाबी इस बात में भी है कि इसने सिर्फ 250 स्क्रीन्स पर रिलीज़ होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए। छठे हफ्ते में भी ये फिल्म 170 स्क्रीन्स पर अब भी चल रही है।
5 of 5
the Tashkent files
- फोटो : amar ujala mumbai
2.5 करोड़ रुपये के बजट पर बनी इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ 35 लाख रुपये की नेट कमाई की है। अपनी लागत से पांच गुना कमाई सिर्फ पांच हफ्तों में करके इसने लागत और कमाई के औसत में कलंक और केसरी जैसी मल्टीस्टारर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।