2023 में सफल प्रदर्शन के बाद फिल्म इंडस्ट्री के लिए 2024 भी एक रोमांचक वर्ष साबित हो सकती है। इस साल कुछ बड़ी फिल्में आने जा रही हैं, जिनमें कई सुपरस्टार्स एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नजर आएंगे। आइए जानते इस साल की बहुप्रतीक्षित मल्टीस्टारर फिल्मों के बारे में जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती हैं।
Multi-starrer Films: इन मल्टीस्टारर फिल्मों का दर्शकों को है बेसब्री से इंतजार, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम
साल 2007 में रिलीज हुई वेलकम बॉलीवुड की सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। इसके दूसरे भाग में अक्षय कुमार की जगह जॉन अब्राहम नजर आए थे। हालांकि तीसरे भाग में खिलाड़ी कुमार की वापसी हो चुकी है। उनके अलावा इस फिल्म में संजय दत्त, लारा दत्ता, दिशा पटानी और रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, अरशद वारसी समेत कई सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म को दिसंबर, 2024 में रिलीज करने की तैयारी है। इसका निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं।
बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जमकर एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। इससे पहले वे सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। अप्रैल के महीने में फिल्म को रिलीज करने की तैयारी है।
अब तक की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में रोहित शेट्टी की यह मल्टी-स्टारर फिल्म भी शामिल है, जिसमें अजय देवगन, रणवीर सिंह, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते दिखेंगे हैं। यह स्वतंत्रता दिवस 2024 पर रिलीज होने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की टक्कर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से होगी।
इस लिस्ट में मेट्रो इन दिनों का नाम भी शामिल है। यह भी एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुराग बसु ने किया है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, पकंज त्रिपाठी और अनुपम खेर जैसे सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल 13 सितंबर को रिलीज होगी।
Poonam Pandey: पूनम पांडे ने मॉडलिंग के रास्ते ली थी बॉलीवुड में एंट्री, ये थी एक्ट्रेस की पहली फिल्म