सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

Poonam Pandey Death: नहीं रहीं बोल्डनेस क्वीन पूनम पांडे, मॉडलिंग के रास्ते बॉलीवुड में ली थी एंट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 02 Feb 2024 12:26 PM IST
Poonam Pandey Passed Away Know Unknown Facts About Lock Upp Fame Life Career And Struggle
1 of 6
बॉलीवुड इंडस्ट्री में ग्लैमर और बोल्डनेस का तड़का लगाने वाली पूनम पांडे का निधन हो गया है। उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई है। उन्हें सर्वाइकल कैंसर था। पूनम पांडे के निधन से सभी को गहरा सदमा लगा है। उनके निधन के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेत्री के मैनेजर ने इस बात की जानकारी दी है। मैनेजर ने खुलासा किया कि 1 फरवरी की रात को सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। पूनम की बोल्ड अदाओं के चर्चे आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं। आइए जानते हैं पूनम पांडे की जिंदगी और उनके करियर के बारे में...
विज्ञापन
Poonam Pandey Passed Away Know Unknown Facts About Lock Upp Fame Life Career And Struggle
2 of 6
पूनम पांडे अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहीं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। पूनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। पूनम के हर अंदाज के उनके फैंस दीवाने थे। उनसे जुड़ी किसी भी खबर को वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगता है। लोगों के सामने पूनम हमेशा खुशमिजाज अंदाज में रहती थीं, लेकिन अपनी जिंदगी में उन्होंने कई दुखों का सामना किया था। इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने बेहद स्ट्रगल किया था।
विज्ञापन
Poonam Pandey Passed Away Know Unknown Facts About Lock Upp Fame Life Career And Struggle
3 of 6
कंगना रणौत के शो लॉकअप में बतौर कंटेस्टटेंट बनकर हिस्सा लेने वालीं पूनम पांडे ने अपनी लाइफ को लेकर तमाम खुलासे किए थे। पूनम की शादी हो चुकी थी। अभिनेत्री घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी थीं। लॉकअप में उन्होंने बताया था कि सैम बॉम्बे के साथ उन्होंने मुंबई में गुपचुप तरीके से शादी की थी। उनकी शादी ज्यादा दिल तक नहीं चली थी। उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी कि उनके पति उन्हें बुरी तरह से मारते पीटते थे।  

Poonam Pandey Death: अभिनेत्री पूनम पांडे का 32 साल की उम्र में निधन! मैनेजर का दावा, लेकिन फैन्स को नहीं यकीन
Poonam Pandey Passed Away Know Unknown Facts About Lock Upp Fame Life Career And Struggle
4 of 6
11 मार्च 1991 को कानपुर में जन्मीं पूनम पांडे ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साल 2011 में कैलेंडर गर्ल्स के रूप में उन्हें पहचान मिली थी। मॉडलिंग के दिनों में फैशन मैगजीन के कवर पेज पर भी नजर आई थीं। साल 2013 में पूनम पांडे ने फिल्म ‘नशा’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इन सबके बादजूद भी विवादों से अभिनेत्री का गहरा नाता रहा है। पूनम पांडे का नाम आते ही उनकी बोल्डनेस और विवादों की श्रृंखला याद आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Poonam Pandey Passed Away Know Unknown Facts About Lock Upp Fame Life Career And Struggle
5 of 6
पूनम पांडे के विवादों की बात करें तो, साल 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैच में भारतीय टीम जब सारे मैच जीत रही थी तो पूनम ने एलान किया था कि अगर टीम ने वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया तो वह बिना कपड़ों के नजर आएंगी। अपने इस बयान से वह खूब चर्चे में आ गई थीं। इसके अलावा एक बार सनी लियोनी से खुद की तुलना करने को लेकर भी वह भड़क गई थीं। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Independence day

अतिरिक्त ₹50 छूट सालाना सब्सक्रिप्शन पर

Next Article

  • Downloads
    News Stand

Follow Us

  • Facebook Page
  • Twitter Page
  • Youtube Page
  • Instagram Page
  • Telegram

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

app Star

ऐड-लाइट अनुभव के लिए अमर उजाला
एप डाउनलोड करें

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर

X
Jobs

सभी नौकरियों के बारे में जानने के लिए अभी डाउनलोड करें अमर उजाला ऐप

Download App Now

अपना शहर चुनें और लगातार ताजा
खबरों से जुडे रहें

एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed

Reactions (0)

अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें