प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में जहां महिलाएं आराम करना पसंद करती हैं वहीं करीना कपूर अपनी डिलीवरी होने से पहले तक हर रोज शूटिंग कर रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं करीना पति सैफ अली खान के साथ लंच डेट और अपनी गर्ल्स गैंग के साथ मस्ती करने में भी पीछे नहीं हट रही हैं। हाल ही में वो अपने आने वाले बेबी के लिए शॉपिंग करने पहुंची।
आया करीना की डिलीवरी का टाइम, सैफ संग कर रही बच्चे की शॉपिंग
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही उन्होंने महबूब स्टूडियो में किसी मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। इसके बाद सोमवार को करीना मलाइका अरोड़ा से मिलने उनके घर भी पहुंचीं। इसी दिन करीना ने अपनी दोस्त अमृता अरोड़ा से भी मुलाकात की। इस दिन अमृता के हसबैंड शकील लड़क का बर्थडे भी था। करीना उनकी पार्टी में भी मौजूद थीं।
आया करीना की डिलीवरी का टाइम, सैफ संग कर रही बच्चे की शॉपिंग
सोशल मीडिया में इन दिनों करीना का एक फोटो वायरल हो रहा है। इस फोटो में करीना मुंबई के किसी लग्जरी लाइफस्टाइल स्टोर में बैठी नजर आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक करीना अपने आने वाले बेबी के लिए शॉपिंग कर रही हैं। फोटो में करीना ने लेमन यलो कलर की ढीली मैक्सी ड्रेस पहनी हुई है।
आया करीना की डिलीवरी का टाइम, सैफ संग कर रही बच्चे की शॉपिंग
वहीं होने वाले पापा सैफ अली खान भी अपने बेबी के लिए शॉपिंग करने में व्यस्त हैं। खबरों के अनुसार सैफ इस समय दिल्ली में मौजूद हैं और बच्चे के लिए जमकर शॉपिंग कर रहे हैं। करीना इस वक्त 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं तो उनके लिए ट्रैवल करना मुश्किल है, इसलिए सैफ उन्हें बच्चे के लिए खरीद रहे हर गिफ्ट की तस्वीर भेज रहे हैं।
आया करीना की डिलीवरी का टाइम, सैफ संग कर रही बच्चे की शॉपिंग
आपको बता दें कि दिल्ली के चिल्ड्रन बुटीक स्टोर से सैफ ने एक प्रैम (पालना) फाइनल किया है। इस प्रैम की कीमत करीब 30,000 रुपए है। पापा सैफ ने इस प्रैम के साथ मैचिंग एक्सेसरीज भी खरीदी हैं।