नोटबंदी का अससर सब पर पड़ा है। ऐसे में भला राम इससे कैसे अछूते रहते। जी हां टीवी के राम यानी गुरमीत चौधरी को भी नोट बदलवाने के लिए बैंक की लाइन मे लगना पड़ा।
फिल्म 'वजह तुम हो' से एक्टर गुरमीत चौधरी ने बड़े पर्दे पर एंट्री की है। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। गुरमीत और फिल्म की हीरोइन सना खान को अब फिल्म के रिलीज का इंतजार है।
इस एक्टर के पास खत्म हुए पैसे तो बैंक के बाहर लाइन में खड़े हुए, 1 घंटे बाद आया नंबर
इसी इंतजार के बीच गुरमीत के पास शायद पैसे खत्म हो गए और उन्हें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर लाइन में लगना पड़ा। जी हां, गुरमीत बैंक के बाहर लाइन में खड़े स्पॉट किए गए।
इस एक्टर के पास खत्म हुए पैसे तो बैंक के बाहर लाइन में खड़े हुए, 1 घंटे बाद आया नंबर
500 और 1000 के नोट बंद होने का असर हर सेलेब्रिटी पर पड़ा है। अब गुरमीत को भी पैसों के लिए आखिरकार लाइन में लगना पड़ा। गुरमीत करीब एक घंटे तक लाइन में लगे और तब उनका नंबर आया।
इस एक्टर के पास खत्म हुए पैसे तो बैंक के बाहर लाइन में खड़े हुए, 1 घंटे बाद आया नंबर
फिल्म 'वजह तुम हो' को लेकर गुरमीत लाइमलाइट में छाए हुए हैं। हाल ही में गुरमीत को दो टीवी सीरियल के लिए ऑफर आया था लेकिन उन्होंने टीवी पर काम करने से मना कर दिया।
इस एक्टर के पास खत्म हुए पैसे तो बैंक के बाहर लाइन में खड़े हुए, 1 घंटे बाद आया नंबर
शायद गुरमीत बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद अब वो फिर से छोटे पर्दे पर नहीं लौटना चाहते। एक इंटरव्यू के दौरान गुरमीत ने ये भी कहा कि अगर स्क्रिप्ट की डिमांड हुई तो वो न्यूड होने से भी नहीं कतराएंगे।