मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके प्रशंसक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। मोहनलाल ने प्रशंसकों को एक खुशखबरी दी जो उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। अपने जन्मदिन के मौके पर अभिनेता ने 'दृश्यम 2' का टीजर रिलीज किया है।
मोहनलाल ने जन्मदिन पर प्रशंसकों को दिया तोहफा, 'दृश्यम 2' का टीजर रिलीज
20 सेकेंड के इस टीजर में मोहनलाल धीरे-धीरे अपनी आंखें खोल रहे हैं। फिल्म के निर्माता एंटनी पेरुमबवूर हैं और निर्देशक जेथु जोसफ हैं। मोहनलाल ने टीजर साझा करते हुए लिखा- #Drishyam #Drishyam2
#Drishyam #Drishyam2 pic.twitter.com/OHnue7P5uw
फिल्म में मोहनलाल के किरदार का नाम जोर्गेकुटी है। फिल्म की कहानी जोर्गेकुटी और उसके परिवार के इर्द गिर्द घूमती है, जो एक मर्डर के बाद अपने परिवार को बचाने की कोशिश करता है। फिल्म के बाकी कलाकारों और क्रू का एलान भी जल्द कर दिया जाएगा।
मोहनलाल और जेथु जोसफ हाल ही में एक मलयालम थ्रिलर फिल्म 'राम' के लिए साथ आए थे। इस फिल्म में तृषा कृष्णन मुख्य किरदार में हैं। दिसंबर 2019 में इसका आधिकारिक एलान किया गया था। लॉकडाउन की वजह से 'राम' का काम रोक दिया गया है। फिलहाल जेथु और मोहनलाल 'दृश्यम 2' में जुटेंगे। केरल सरकार जैसे ही शूटिंग की अनुमति देती है फिल्म का काम शुरू कर दिया जाएगा।
मोहनलाल की आखिरी मलयालम फिल्म 'बिग ब्रदर' थी। इससे पहले रिलीज हुई उनकी 'लूसीफर' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म का भी सीक्वल बनना है। 'लूसीफर' पहली मलयालम फिल्म है जिसने दुनियाभर में 200 करोड़ का बिजनेस किया।
मदद के लिए छात्र ने सोनू सूद को कहा 'शुक्रिया', अभिनेता ने कहा, 'मां के हाथ का आलू पराठा उधार रहा भाई'