साल 2018 में बॉलीवुड में मीटू मूवमेंट ने खूब जोर पकड़ा था। उस दौरान निर्देशक साजिद खान पर एक पत्रकार सहित कई मॉडल और अभिनेत्रियों ने शोषण का आरोप लगाया। नतीजा ये रहा कि उस वक्त उन्हें 'हाउसफुल 4' के निर्देशन से हटा दिया गया। साजिद सार्वजनिक रूप से कम ही नजर आते हैं। अब एक मॉडल पाउला ने साजिद पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है।
#MeToo: साजिद खान पर मॉडल का आरोप, "17 की उम्र में किया यौन शोषण, 'हाउसफुल' में रोल के लिए रखी थी ये शर्त"
पाउला ने बताया कि वो मी टू मूवमेंट के दौरान चुप रहीं क्योंकि इंडस्ट्री में उनका कोई गॉडफादर नहीं है और परिवार के लिए उन्हें काम करना जरूरी था। अब उनके माता पिता उनके साथ नहीं हैं, ऐसे में निर्देशक के खिलाफ बोल सकती हैं। पाउला का आरोप है कि 17 साल की उम्र में उनके साथ शोषण हुआ।
पाउला लिखती हैं कि 'जब मी टू मूवमेंट शुरू हुआ था तब बहुत से लोगों ने साजिद खान के खिलाफ बोला था लेकिन मैं हिम्मत नहीं दिखा सकी क्योंकि अन्य कलाकारों की तरह मेरा कोई गॉड फादर नहीं है। परिवार के लिए मुझे कमाना पड़ रहा था इसलिए मैं चुप थी। अब मैं अपने माता पिता के साथ नहीं हूं। मैं अपने लिए कमा रही हूं। मैं हिम्मत दिखा सकती हूं और बताना चाहती हूं कि जब मैं 17 साल की थी साजिद खान ने मेरा शोषण किया था।'
पाउला आगे लिखती हैं कि 'वह मुझसे गंदी बातें करता था। वह मुझे छूने की कोशिश करता था। उसने मुझे अपने सामने कपड़े उतारने के लिए कहा जिससे वो मुझे आने वाली फिल्म 'हाउसफुल' में रोल दे सके। भगवान ही जानता है कि ये सब उसने कितनी लड़कियों के साथ किया है।'
'मैं यहां किसी के कहने पर अब नहीं आई हूं। मुझे बस एहसास हुआ कि यह मुझ पर कितनी बुरी तरह से असर डालता है। तब मैं एक बच्ची थी और बोल नहीं पाई लेकिन अब बहुत हो चुका। उसे जेल में होना चाहिए। ना केवल कास्टिंग काउच के लिए बल्कि लोगों को बहलाने फुसलाने के लिए भी। लेकिन अब मैं नहीं रुकने वाली नहीं हूं। गलत होता अगर मैं इस पर नहीं बोलती।'
🙏🏼 Before democracy dies and there is no freedom of speech anymore I thought I should speak !
A post shared by PAULA (@paulaa__official) on