हाल ही में मॉडल मेघा शर्मा का एक वीडियो सामने आया है । यह एक सीसीटीवी फुटेज है जिसमें मेघा एक बिल्डिंग की लिफ्ट में गार्ड के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं । ऐसा लग रहा है कि मेघा नशे में हैं । वीडियो में कुछ पुलिसवाले भी नजर आ रहे हैं जिनके साथ वो चिल्लाकर बात कर रही हैं ।
2 of 5
megha sharma
- फोटो : twitter
मेघा का आरोप था कि पहले गार्ड ने उनसे बदतमीजी की फिर जब उन्होंने पुलिस को बुलाया तो उलटे पुलिस उन्हें ही अपने साथ ले जाने लगी। उस वक्त उनके साथ कोई महिला पुलिस भी नहीं थी । वो उन्हें थाने ले जाकर पूछताछ करना चाहते थे। जो वीडियो सामने आया है उसमें अलग ही कहानी देखने को मिली।
3 of 5
megha sharma
- फोटो : twitter
वीडियो में दिखा कि मेघा पुलिसवालों को धमकाते हुए अपने कपड़े उतार देती हैं । इस पर मेघा का कहना था कि पुलिसवालों से बचने के लिए मजबूरन उन्हें अपने कपड़े उतारने पड़े । इतना ही नहीं मेघा ने बिल्डिंग के गार्ड के साथ मारपीट भी की। ये पूरा हंगामा सोशल मीडिया पर दो दिन से चल रहा है।
4 of 5
megha sharma
- फोटो : twitter
वहीं बिल्डिंग में रहने वालों का कहना है कि मेघा जबरदस्ती का ड्रामा कर रही थीं इसलिए उन्होंने पुलिस को बुलाया था । इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना 25 अक्तूबर की है। मेघा के इस हंगामे से वहां कई सारे लोग जमा हो जाते हैं ।
5 of 5
megha sharma
- फोटो : twitter
तब मेघा किसी से चिल्लाकर कहती हैं- जब तुम्हारी मां-बहन के साथ रेप होगा न, तब पता चलेगा । खबर के मुताबिक, नशे में धुत मेघा ने वॉचमैन से सिगरेट मंगवाई थी लेकिन जब वॉचमैन ने सिगरेट लाने से मना कर दिया तो लड़की उसे गालियां देने लगी। इसके बाद ये सारा तमाशा शुरू हुआ ।