कोरोनाः ऑक्सीजन मास्क लगाए मासूम बच्चे की तस्वीर देख टूटा मीरा राजपूत का दिल, तस्वीर साझा कर कही ये बात
बता दें कि शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अभिनेत्री नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फालोइंग काफी ज्यादा है। हाल ही में उन्होंने एक बच्चे की तस्वीर साझा की है जिसमें वो ऑक्सीजन मास्क लगाए नजर आ रहा है। इस तस्वीर को साझा करते हुए मीरा ने कहा कि उनका दिल टूट गया है और ये देखकर उनके पास बोलने के लिए कुछ शब्द नहीं बचे हैं।
कोरोना की लहर हर आयु वर्ग के लोगों के लिए खतरा बन चुकी है। बड़े-बुजुर्गों के साथ साथ छोटे छोटे बच्चे भी इस संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। मीरा ने जो तस्वीर साझा की है उसमें बच्चे ने ऑक्सीजन मास्क पहना है। इस तस्वीर से साफ पता चल रहा है कि ये मासूम सा बच्चा कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। इस तस्वीर के साथ मीरा ने लिखा, 'इसके लिए कोई बहाना नहीं है'।
बता दें कि इससे पहले मीरा ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, 'सभी के लिए एक प्रार्थना है, निराशा में लोगों के लिए, देखभाल करने वालों के लिए, हमारे डॉक्टर, नर्स, ड्राइवर, कार्यकर्ता...हर कोई जो अपना सामर्थ्य से अधिक कर रहा है।कृपया घर पर रहें'।
कोरोना की इस जंग में इसे हराने के लिए सभी ने कमर कस ली है। सरकार तो इससे निपटने के लिए तमाम हथकंडे अपना ही रही हैं वहीं सेलेब्स भी आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं। इसके साथ ही वो लोगों का हौंसला भी बढ़ा रहे हैं कि अगर हम साथ होकर लड़े तो जल्द ही इस महामारी से छुटकारा पा लेंगे।