मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन कभी अपनी पर्सनेलिटी तो कभी अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहे हैं। बता दें अभिनेता मिलिंद सोमन ने इस साल अप्रैल में अपने से 27 साल छोटी लड़की अंकिता कोंवर से शादी की है। शादी के बाद मिलिंद पहली बार दोनों के रिश्ते के बारे में कुछ बोलते नजर आए हैं।
बता दें हाल ही में मिलिंद ने दोनों की उम्र को लेकर कहा है कि मैं उम्र के बीच फासले को कोई महत्व नहीं देता। 2 लोग हमेशा अलग होते हैं। फिर चाहे वो उम्र को लेकर हो, बैकग्राउंड को लेकर या संस्कृति, इसलिए मुझे उम्र को लेकर कोई दिक्कत नहीं हुई।
मिलिंद ने आगे कहा है कि एक रिलेशनशिप को स्ट्रान्ग और पॉजिटिव रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपने पार्टवर को कम्फर्टेबल महसूस कराएं और उसे वह सब पाने में मदद करें जो वो चाहती है। रिपोर्ट की मानें तो पहले अंकिता के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे।
4 of 4
Milind Soman
- फोटो : Instagram
मिलिंद से मिलने के बाद सबकी सोच में परिवर्तन आया और सभी परिवार वालों ने दोनों के रिश्ते को मंजूरी दे दी। बता दें कि अंकिता, मिलिंद की दूसरी वाइफ हैं। पहले उन्होंने 2006 में एक्ट्रेस मिलिन जैम्पेनोई से शादी की थी, लेकिन दोनों तीन साल बाद अलग हो गए। मिलिंद पिछले एक साल से ज्यादा समय से अंकिता को डेट कर रहे थे।