मशहूर मॉडल और छोटे परदे के रियलिटी शो 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट डायेंड्रा सोरेस इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने #MeToo अभियान का समर्थन करने हुए खुद के साथ हुई यौन उत्पीड़न की घटना का खुलासा किया है। डायेंड्रा सोरेस ने मशहूर लेखक सुहेल सेठ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके अलावा वह #MeToo अभियान के तहत बोलने वाली महिलाओं का भी खुलकर समर्थन कर रही हैं।
2 of 5
diandra soares
- फोटो : twitter
इस बीच डायेंड्रा सोरेस के निशाने पर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ आ गए हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो डायेंड्रा सोरेस ने जैकी के एक बयान को सुनने के बाद कहा है कि उनकी नजर में जैकी श्रॉफ के लिए पूरी इज्जत और सम्मान खत्म हो गया है। गौरतलब है कि जैकी श्रॉफ ने बीते दिनों #MeToo अभियान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए था कि दोस्त तमाशा बन गए हैं और बाकी लोग इसका मजा ले रहे हैं।
3 of 5
jackie shroff
- फोटो : file photo
जैकी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था- यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरे साथ काम करने वाले दोस्त आपस में लड़ रहे हैं। वह अपने दामन में लगे दागों पर लोगों के बीच सफाई दे रहे हैं। बाकी लोग इसमें मजा ले रहे हैं।' उनके इस बयान पर अब एक चैनल को दिए इंटरव्यू में डायेंड्रा सोरेस ने कहा है कि जैकी श्रॉफ का यह बयान काफी दुर्भाग्यपूर्ण हैं। डायेंड्रा की नजर में जो जैकी श्रॉफ के लिए इज्जात और सम्मान था वह खत्म हो गया है।
4 of 5
जैकी श्रॉफ
- फोटो : फाइल फोट
आपको बता दें कि हाल ही में डायेंड्रा सोरेस ने खुलासा किया है कि सालों पहले लेखक सुहेल सेठ ने उनके साथ एक पार्टी में जबरदस्ती किस करने की और गंदी हरकत करने की कोशिश की थी। वहीं उनके इस बयान को कई लोगों ने पब्लिसिटी स्टंट करार दिया था। इस बात पर भी डायेंड्रा सोरेस ने जमकर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि अगर वह पब्लिसिटी साहिल करने के लिए यह सब करती तो किसी बड़े सुपरस्टार का नाम लेती सुहेल सेठ का नहीं।
5 of 5
diandra soares
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि डायेंड्रा सोरेस के अलावा #MeToo अभियान के तहत लेखिका इरा त्रिवेदी और फिल्म निर्माता नताशा राठौर ने भी सुहेल सेठ पर यौन उत्पीड़न आरोप लगाया है। अब तक इस अभियान के तहत कई सितारों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लग चुके हैं। आपको बता दें कि डायेंड्रा सोरेस बिग बॉस 10 की एक्स कंटेस्टेंट में से एक हैं।