बॉलीवुड में स्टार्स लाइम लाइट में होने बाद भी कुछ बातें सीक्रेट रखते हैं। कभी-कभी तो इनके बारे में लोगों को सालों तक पता ही नहीं चलता। ऐसे भी सेलेब्स हैं जिन्होंने अपनी शादी की बात को काफी दिनों तक सबसे छिपाकर रखा। आज हम आपको ऐसे ही 6 जोड़ियों के बारे में बता रहे हैं।
मेघना नायडू और लुईस
'कलियों का चमन' गाने से फेमस होने वाली एक्ट्रेस मेघना नायडू आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। मेघना ने पुर्तगाली टेनिस प्लेयर से गुपचुप तरीके से शादी की। उन्होंने 2 साल तक इस शादी को छुपाकर रखा। जब उनकी शादी के सीक्रेट तस्वीरें सामने आई तो इस बात का खुलासा हुआ। मेघना ने 25 दिसंबर 2016 को मुंबई में शादी की थी । शादी से पहले मेघना और लुईस 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे ।
रेखा और विनोद मेहरा
रेखा और विनोद मेहरा की शादी के बारे में कहा जाता है कि विनोद मेहरा अपनी मां को रेखा से शादी के लिए नहीं मना पाए। जब वो कोलकाता में शादी कर रेखा को सीधे एयरपोर्ट से अपने घर ले गए और रेखा ने विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा के पांव छूने चाहे तो उन्होंने उन्हें धक्का दे दिया। विनोद मेहरा की लाख कोशिश के बाद भी विनोद की मां ने रेखा को स्वीकार नहीं किया और ये रिश्ता खत्म हो ग
जॉन अब्राहम और प्रिया रुचाल
जॉन अब्राहम ने बिपाशा के साथ रिश्तों को लेकर खूब चर्चा बटोरी। लेकिन उनके शादी करने की बात का किसी को पता तक नहीं चला। प्रिया रुचाल से उनकी शादी का पता काफी बाद में चला। प्रिया को वो आज भी मीडिया से बहुत बचा के रखते हैं।
साजिद नाडियाडवाला और दिव्या भारती
वक्त से पहले दुनिया को छोड़ गईं दिव्या भारती ने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी। लेकिन ये शादी बेहद गुपचुप तरीके से हुई। इसकी जानकारी सिर्फ उनके कुछ ही दोस्तों को थी।