कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता चिरंजीवी सर्जा ने इसी साल सात जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जब चिरंजीवी सर्जा का निधन हुआ तब उनकी पत्नी मेघना राज तीन महीने गर्भवती थीं। कुछ वक्त पहले ही मेघना ने एक बेटे को जन्म दिया। जिसके समारोह की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, इस बीच अब मेघना की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
पेंटिंग में बेटे के साथ नजर आए चिरंजीवी सर्जा, मेघना राज की तस्वीर हुई वायरल
दरअसल हाल ही में दिवंगत अभिनेता चिरंजीवी सर्जा के बेटे के लिए पालना समारोह (cradle ceremony) का आयोजन किया गया। इस समारोह की भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसमें से एक तस्वीर काफी खास है। इस तस्वीर में मेघना ने एक पेंटिंग पकड़ी है, जिसमें चिरंजीवी सर्जा और बेटे की तस्वीर बनी है।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया यूजर्स इस पेंटिंग को काफी पसंद कर रहे हैं और दिवंगत अभिनेता के साथ ही मेघना व बेटे पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। याद दिला दें कि कुछ महीने पहले मेघना राज की गोदभराई की रस्म में उन्होंने अपने पति को इस दुनिया में न होने के बाद कार्यक्रम में शामिल किया था।
View this post on Instagram
मेघना ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की थीं, इन तस्वीरों में दिवंगत अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का स्टैच्यू भी दिखाई दे रहा था। तस्वीर साझा करते हुए मेघना ने लिखा, 'मेरे दो सबसे स्पेशल लोग, चिरू तुम इसी तरह चाहते थे और ऐसा ही होगा... हमेशा।' गौरतलब है कि चिरंजीवी सर्जा का निधन 7 जून को कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ था। उन्होंने बंगलूरू के एक निजी अस्पताल में 39 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली थी।
View this post on Instagram
याद दिला दें कि चिरंजीवी ने साल 2017 में मेघना राज के साथ सगाई की थी और 30 अप्रैल 2018 को दोनों ने क्रिश्चियन रीति- रिवाज से शादी की। जिसके बाद 2 मई 2018 को एक पारंपरिक हिंदू शादी समारोह भी आयोजित किया गया था।
पढ़ें: हेलन से कटरीना कैफ तक, 'विदेशी' हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां